Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जेएनयू परिसर में खूनी संघर्ष, छात्रा से दोस्ती के विवाद में छात्र पर चाकू से हमला— दाईं आंख की रोशनी... आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सीखने का शानदार मौका, 10वीं-12वीं पास युवा कर सकते हैं ये बेहतरीन फ्री एआई को... शेयर बाजार में आज है मुहूर्त ट्रेडिंग, संवत 2083 की शुरुआत के लिए जानें सही समय और निवेश की रणनीति बॉक्स ऑफिस पर छाई रणबीर-यश की ‘रामायण’, तीसरे दिन शानदार उछाल के साथ पार किया 180 करोड़ का आंकड़ा यमन की राजधानी सना के पास सऊदी अरब के भीषण हवाई हमले, महिलाओं और बच्चों समेत 33 लोगों की मौत दिवाली 2026 पर लक्ष्मी-गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त, सही दिशा और मूर्ति स्थापना के नियम राजधानी में प्रदूषण का कहर जारी, जहांगीरपुरी और बवाना में AQI 450 के करीब— प्रशासन सख्त पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रि... तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में सामने आया एक बेहद अजीबोगरीब और हैरान करने वाला मामला, एक्स गर्लफ्रें...

मध्य प्रदेश में सोमवार से साफ होने लगेगा मौसम बढ़ेगा तापमान पड़ सकती हैं छिटपुट बौछारें

76

भोपाल। मध्‍य प्रदेश के अनेक हिस्सों में शनिवार व रविवार को बौछारों के बाद मानसून की सक्रियता कम होने लगी है। प्रदेश में बना कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ने लगा है। इसके हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में परिवर्तित होकर आगे बढ़ने की संभावना है। इससे सोमवार को प्रदेश के अधिकतर जिलों में मौसम साफ होने लगेगा। इस वजह से धूप भी निकलेगी और दिन का तापमान बढ़ने लगेगा।

कहीं-कहीं छिटपुट बौछारें पड़ने की संभावना

हालांकि वातावरण में नमी बरकरार रहने के कारण ग्वालियर, उज्जैन एवं भोपाल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं छिटपुट बौछारें पड़ सकती हैं। उधर रविवार को सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे तक रतलाम में 25, बैतूल में 13, जबलपुर में 11.4, रीवा में 11, पचमढ़ी में सात, मंडला एवं धार में दो, उज्जैन में एक, मलाजखंड में 0.8, इंदौर में 0.7, छिंदवाड़ा में 0.4 मिलीमीटर वर्षा हुई। भोपाल, खजुराहो एवं नर्मदापुरम में बूंदाबांदी हुई।

कम दबाव का क्षेत्र वर्तमान में उत्तरी मध्य प्रदेश के मध्य में कायम

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी जेपी विश्वकर्मा ने बताया कि कम दबाव का क्षेत्र वर्तमान में उत्तरी मध्य प्रदेश के मध्य में बना हुआ है। मानसून द्रोणिका जैसलमेर, कोटा से मप्र में बने कम दबाव के क्षेत्र से होकर रायपुर, गोपालपुर से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। इसके अतिरिक्त पाकिस्तान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ भी बना हुआ है।

कहीं-कहीं मध्यम स्तर की बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश में कहीं-कहीं मध्यम स्तर की वर्षा हो रही है। हालांकि कम दबाव का क्षेत्र अब कमजोर पड़ गया है। इसके ऊपरी हवा के चक्रवात के रूप में परिवर्तित होकर आगे बढ़ने की संभावना है।

मानसून की गतिविधियों में आएगी कमी

इस वजह से अब मानसून की गतिविधियों में कमी आने लगेगी। बादल छंटने से धूप निकलेगी। उधर, वातावरण में नमी रहने के कारण सोमवार को भोपाल, उज्जैन एवं ग्वालियर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.