Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dewas Chain Snatching Case: मीना बाजार मार्ग पर हुई लूट का पर्दाफाश, दो बदमाश पुलिस हिरासत में Weather News Today: यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक छाएंगे बादल, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम Jantar Mantar Protests: गृह मंत्रालय के प्रतिबंध के बाद भी धरने पर पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी के नेता... Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर...

चंद्रमा पर लैडिंग से पहले क्रैश हुआ रूस का अंतरिक्ष यान जानिए कहां हुई गलती

48

मास्को। रूस से मिशन मून को उस समय तगड़ा झटका लगा, जब यान Luna-25 चंद्रमा की सतह पर उतरने से पहले ही क्रैश हो गया। इससे पहले रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस ने बताया था कि Luna-25 में तकनीकी खराबी आ गई है। इसके चलते इसकी कक्षा नहीं बदली जा सकी।

अब वैज्ञानिकों ने विस्तृत अध्ययन के बाद बताया कि यान क्रैश हो गया है। बता दें, भारत के अंतरिक्ष यान चंद्रयान-3 की तरह रूस ने भी अपने यान को चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंडिंग की योजना बनाई थी, जो पूरी तरह विफल रही।

कहां गलती कर गए रूसी वैज्ञानिक

लूना-25 लैंडिंग-पूर्व अण्डाकार कक्षा बनाने का प्रयास करते समय गलत कक्षा में चला गया। वैज्ञानिकों ने प्रारंभिक विश्लेषण में पाया कि चंद्रमा की सतह से टकराने को लेकर की गई गणना में खामी एक कारण हो सकता है।

रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया, लूना-25 अंतरिक्ष यान अनियंत्रित कक्षा में घूमने के बाद चंद्रमा से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

रोस्कोस्मोस ने एक बयान में कहा, ‘उपकरण एक अप्रत्याशित कक्षा में चला गया और चंद्रमा की सतह से टकराव के परिणामस्वरूप अस्तित्व में नहीं रहा।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.