Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CM Mohan Yadav Ancestral Home: विकास के लिए मुख्यमंत्री ने खुद ढहाया अपना आशियाना, उज्जैन में प्रशास... Bansal Pankh Marathon Ujjain: महाकाल एडिशन मैराथन में गूंजा धावकों का उत्साह, सीएम यादव ने फिटनेस के... MP-CG Crime News: चरित्र शंका के विवाद में उजड़ गया हंसता-खेता परिवार, आरोपी पति ने खुद को भी किया ल... Supreme Court Legal News: वायुसेना की पूर्व अधिकारी को मिली बड़ी राहत, 12 साल बाद फिर से स्क्वाड्रन ... Jiji Thomson Claim Against CEC: पूर्व IAS अधिकारी जिजी थॉमसन के दावे पर घिरे ज्ञानेश कुमार, बीजेपी स... Mahindra Thar Accident Delhi: रोड रैश गेम जैसा दिखा खौफनाक मंजर, तेज रफ्तार थार की टक्कर से बाइक सवा... Cyclone Arnab Impact: एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बाद ट्रैफिक जाम और जलभराव से लोग परेशा... Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी

टीवी पर फिर से देखने को मिलेगी भगवान राम की गाथा इस दिन से शुरू होगा पौराणिक शो श्रीमद रामायण

92

राम की अमर गाथा कितनी भी बार सुन और पढ़ ली जाए, लेकिन हर बार ये नई सी लगती है। एक बार फिर राम की गाथा टेलीविजन पर लौट रही है। इस पौराणिक शो में श्रीराम की महागाथा दिखाई जाएगी। कुछ समय पहले ही इस शो का ऐलान किया गया है। एक प्रोमो रिलीज कर शो में श्रीराम की झलक दिखाई गई है। इस माय थाॅलाॅजिकल शो का प्रोमो देख फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। अब वे इस शो को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ‘श्रीमद रामायण’ शो सोनी एंटरटेनमेंट पर प्रसारित किया जाएगा। इस सीरियल के जरिए एक बार फिर भगवान राम की गाथा दर्शकों को दिखाई जाएगी।

फिर टीवी पर प्रसारित होगी रामायण

हाल ही में शो के मेकर्स ने ‘श्रीमद रामायण’ का टीजर रिलीज किया है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। शो के टीजर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, संस्कृति का गौरव, संस्कारों का शिखर, भक्ति का महामंत्र। श्रीराम की कथा जल्द आ रही है, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट पर। बता दें कि श्रीमद् रामायण सीरियल सिद्धार्थ तिवारी के स्वास्तिक प्रोडक्शन के बैनर तले बना है। इस शो को अगले साल जनवरी 2024 में टेलीकास्ट किया जाएगा। सिद्धार्थ इससे पहले इस तरह के कई पौराणिक टीवी शोज बना चुके हैं। उन्होंने सूर्यपुत्र कर्ण, कर्मफल दाता शनि, पोरस, राम सिया के लव कुश और राधा कृष्ण जैसे हिट सीरियल्स बनाए हैं।

जनवरी में होगा शो का प्रसारण

इस शो की अनाउंसमेंट के बाद से दर्शक इस सीरियल को देखने के लिए उत्साहित हो रहे हैं। बता दें कि श्रीराम की महान गाथा को दिखाने वाले शो पहले भी बन चुके हैं। इन सबमें सबसे ज्यादा पॉपुलर रामानंद सागर की रामायण रही है। इस शो में अरुण गोविल ने भगवान राम और दीपिका चिखलिया माता सीता का किरदार निभाया था। ये सीरियल इतना ज्यादा हिट हुआ कि लॉकडाउन में इसे दो बार प्रसारित किया गया था। उस वक्त इस शो की टीआरपी भी ज्यादा थी। वहीं, इसके बाद आदिपुरुष फिल्म ने भी भगवान राम के जीवन के कुछ हिस्सों को दिखाने की कोशिश की, जिसे लेकर फिल्म को काफी विवादों का सामना करना पड़ा। इसके बाद एक बार फिर जनवरी में रामायण का टेलीकास्ट होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.