Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP High Court On POCSO Act: 'लंबित हैं 14,531 मामले'; मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पॉक्सो केसों में बढ़ोत... Ujjain Bairwa Samaj Dol Samaroh: 24 अखाड़े, 16 झांकियां और रासलीला; उज्जैन में बैरवा समाज ने भव्यता ... Shahdol Elephant Threat: बाणसागर के 25 हाथियों के आतंक से ग्रामीणों को बचाएगी DFO तरुणा वर्मा की नई ... Morena Crime News: मुरैना जेल उप अधीक्षक को 60 हजार के इनामी कल्ली गुर्जर ने दी गोली मारने की धमकी Bageshwar Dham Controversy: 'पर्चे में लिखा था बेटा होगा, हो गई बेटी'; बागेश्वर धाम सरकार के दावे पर... Sugar Breath 4.0 Device Patent: सूश्रुत संहिता के सिद्धांत पर बनाई डिवाइस, 'Sugar Breath 4.0' से सेक... Asian Games 2026 Soft Tennis Medal: कौन हैं जय मीणा? जिन्होंने सॉफ्ट टेनिस में देश को दिलाया पहला ब्... Ramayan Movie Update: रणबीर कपूर और यश की ‘रामायण’ की शूटिंग से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें फिल्म के बा... Yूलिन चेन केस: भूकंप वैज्ञानिक यूलिन चेन की रिहाई के लिए व्हाइट हाउस ने दिया भरोसा, जानिए पूरा मामला Iran Hormuz Strait Proposal: होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के लिए ईरान तैयार, अमेरिका के सामने रखी यह शर्...

नई दिल्ली से हैदराबाद जा रही तेलंगाना एक्सप्रेस में लगी आग मची अफरा-तफरी

70

 छिंदवाड़ा। शनिवार तड़के नई दिल्ली से हैदराबाद जाने वाली 12724 तेलंगाना एक्सप्रेस ट्रेन में आग लग गई। छिंदवाड़ा के पांढुर्णा रेलवे स्टेशन से लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर ट्रेन की पैंट्री कार से यात्रियों ने धुआं और आग की लपटें उठती देखीं। जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई।

टला बड़ा हादसा, कर्मचारियों ने बुझाई आग

तेलंगाना एक्सप्रेस 18 अगस्त की शाम 4 बजे नई दिल्ली से चलकर हैदराबाद जा रही थी। 19 अगस्त की सुबह 5.37 बजे पांढुरना रेलवे स्टेशन से गुजरने के लगभग 1 किलोमीटर बाद गायत्री फाटक पर इसे रोका गया। ट्रेन के पेंट्रीकार बोगी कोच नंबर 201811/सी में आग लग गई। आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। पांढुर्णा रेलवे कर्मचारियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। फिलहाल कोई जनहानि नहीं हुई है। आधे घंटे बाद आग बुझाकर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।

आग कैसे लगी जांच शुरू

बताया जा रहा है कि यह ट्रेन भोपाल से गुजरने के बाद इटारसी होते हुए नागपुर की ओर जा रही थी। ट्रेन का नागपुर पहुंचने का समय सुबह 7ः10 था लेकिन पांढुर्णा रेलवे स्टेशन के पास ही ट्रेन से धुआं उठने लगा और इसे रोक दिया गया। बताया जा रहा है कि पैंट्री कार के नीचे से ट्रेन में धुंआ निकल रहा था। फिलहाल अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग कैसे लगी। जिसकी जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.