Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने जजों की नियुक्ति में आरक्षण की मांग वाली याचिका की खारिज: कहा- संविधान में ... प्रवेश वर्मा की मानहानि याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई: सौरभ भारद्वाज को जवाब दाखिल करने के... मध्य प्रदेश में उत्तर से आ रही सर्द हवाओं का असर: दमोह में पारा लुढ़ककर 6 डिग्री पहुंचा, भोपाल में ल... मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले की अनोखी पंचायत: पति से अनबन के चलते पिछले तीन महीने से मायके में बैठी है... जबलपुर के सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा: भोजन की छुट्टी के दौरान रतनजोत के बीज खाने से 5 मासूम बच्चों ... जबलपुर में भाजपा विधायक के साले की सनसनीखेज हत्या: MPEB सब स्टेशन में ड्यूटी के दौरान पहले मारी गोली... विश्व प्रसिद्ध बौद्ध स्थल सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का भव्य आगाज: भगवान बुद्ध के प्रिय शिष... छतरपुर के डेंटिंग-पेंटिंग गैरेज में लगी भीषण आग: कई वाहन जलकर खाक, 20 से 25 लाख रुपये के नुकसान की आ... रीवा के संजय गांधी अस्पताल में प्रबंधन की बड़ी लापरवाही: शव लेकर उतर रहे 4 लोग 45 मिनट तक लिफ्ट में ... देशभर में बदला मौसम का मिजाज: उत्तर भारत में कोहरे और ठंड का प्रकोप, तो दक्षिण के राज्यों में बारिश ...

Bhopal News: गोंड आर्ट से दिया देश को बुलंदियों पर ले जाने का संदेश

65

भाेपाल। भोपाल की कलाकार नवाब जहां बैगम ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक गोंड आर्ट पेंटिंग बनाई है। 2 बाई 5 फीट की इस पेंटिंग में नवाब ने एक्रेलिक रंगों का उपयोग किया है। नवाब ने बताया कि इस पेंटिंग के जरिए उन्होंने तिरंगे को बुलंदियों पर ले संदेश दिया है। जिस तरह से दो चिड़ियां अपनी सुनहरी चोंच में दबाकर तिरंगों को ऊंचाइयों पर ले जा रहीं हैं। उन्होंने कहा कि बस इस तरह से ही हमारा प्रयास होना चाहिए कि हम हमेशा ऐसे काम करें जिससे देश का नाम रोशन हो। जिससे हमारे साथ साथ हमार तिरंगा और हमारा देश भी और अधिक तरक्की करे।

मप्र की गोंड आर्ट के साथ किया गोल्ड का इस्तेमाल

नवाब ने बताया कि इस पेंटिंग से वह मध्य प्रदेश की आर्ट को भी प्रमोट करना चाहती हैं। उन्होंने कहा मध्य प्रदेश की ट्राइबल आर्ट को बहुत पसंद किया जाता है। इसलिए उन्होंने अपनी इस पेंटिंग में गोंड आर्ट का इस्तेमाल किया। इसके अलावा चिड़ियां की चोंच पर 24 कैरेट गोल्ड का यूज भी किया है। जो कि पेंटिंग को एक अलग टच भी देना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.