Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...

Health Tips: हड्डी रोगों से बचना है तो नियमित करें व्यायाम थोड़ी देर धूप में भी बैठें

46

इंदौर। जीवनशैली और खानपान में बदलाव के कारण कम उम्र में ही बच्चों और युवाओं को हड्डी रोग होने लगे हैं। इसका कारण है युवा घंटों तक एक जैसे बैठकर काम करते रहते हैं। इस कारण उन्हें कमर दर्द, गर्दन दर्द आदि होने लगता है।

हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. अजय सिंह ठाकुर का कहना है कि पहले यह बीमारी बुजुर्गों में देखी जाती थी, लेकिन अब युवाओं को भी होने लगी है। इसका कारण यह भी है कि लोग अब व्यायाम करने पर ध्यान नहीं देते हैं। यदि नियमित रूप से व्यायाम किया जाए तो हड्डी रोग से बचा जा सकता है।

खान-पान का विशेष ध्यान रखें

बारिश के दौरान दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंड होने के कारण हड्डी का पुराना दर्द परेशान करने लगता है। वहीं हड्डी रोगियों को खानपान का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। खाने में सादा खाना, फल, हरी सब्जियां आदि का सेवन अधिक करना चाहिए। कई बार हाथ-पैर में दर्द होने पर लोग अपने मन से दवाई ले लेते हैं। इससे कुछ समय के लिए तो उन्हें आराम मिल जाता है, लेकिन बाद में परेशानियां बढ़ जाती है। इसलिए बिना डाक्टर की सलाह के कभी भी हड्डी दर्द होने पर कोई दवाइयां नहीं लेनी चाहिए।

आजकल बच्चे और युवा मैदान में खेलने नहीं जाते

पहले बच्चे और युवा बाहर मैदान में खेलने के लिए जाते थे, जिससे शारीरिक गतिविधियां होती थी, लेकिन अब लोग बाहर खेलने भी नहीं जाते हैं, जिससे भी हड्डी रोग बढ़ने लगा है। आजकल लोग धूप में जाने से भी बचते हैं, इससे भी हड्डी रोग बढ़ने लगा है। वहीं, धूप में थोड़ी देर बैठना चाहिए या धूप में बाहर जाना चाहिए ताकि हड्डियों को पोषण मिल सके। बच्चों को भी धूप में भेजना चाहिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.