Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BJP MLA Slogan Viral: 'नरेंद्र मोदी अमर रहे' का नारा लगाकर घिरे सिंगरौली के भाजपा विधायक; जानें क्या... UPI Transaction Fee Rules: UPI से भुगतान पर लगेगा अतिरिक्त शुल्क? व्यापारियों ने जताया विरोध, वित्त ... Ganesh Utsav Vidisha: बंटी नगर में सजी 'गोकुलधाम सोसाइटी' की अनोखी झांकी; सिद्ध गणेश मंदिर में लगी भ... Asian Games 2026 Women's Cricket: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच बारिश से धुला ... KBC 18 Episode Update: छत्तीसगढ़ की कपिला तनेजा की दर्द भरी कहानी सुनकर नम हुईं बिग-बी की आंखें, जान... Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ... Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ...

गदर का धमाकेदार कमबैक दो दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़

43

 11 अगस्त के दिन दो बड़ी फिल्में ‘गदर 2’ और ‘ओएमजी 2’ एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। दोनों ही फिल्मों को लेकर काफी बज बना हुआ था। दोनों फिल्मों के पहले पार्ट सुपरहिट रहे हैं। ऐसे में बॉक्स ऑफिस बड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। ‘गदर 2’ ने अपनी एडवांस बुकिंग के साथ-साथ ओपनिंग डे पर भी धमाकेदार कमाई की है। ‘गदर 2’ की यह गरज दूसरे दिन में जारी है। जैसी उम्मीद की जा रही थी, उससे भी ज्यादा फिल्म कमाई कर रही है। ‘गदर 2’ ने अपने ओपनिंग डे पर 40.10 करोड़ का कलेक्शन किया है। दूसरे दिन भी सनी देओल की इस फिल्म ने अच्छी कमाई की है। ‘गदर 2’ का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है।

दूसरे दिन ही 50 करोड़ के पार हुई गदर 2

बता दें कि साल 2001 की हिट फिल्मों में से एक रही गदर ने अपने सीक्वल में भी वही धमाल किया है। ओपनिंग डे पर 40.10 करोड़ की कमाई कर ‘गदर 2’ साल 2023 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है। वहीं, अपने दूसरे दिन फिल्म ने 44 करोड़ की कमाई की है। इस हिसाब से ‘गदर 2’ दो दिनों में ही 100 करोड़ के काफी करीब पहुंच गई है। साल 2023 की पहली ओपनर फिल्म शाहरुख खान की पठान है। इस फिल्म ने हिंदी बेल्ट में 55 करोड़ की ओपनिंग ली थी। ‘गदर 2’ को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसी के साथ ही 22 साल पहले की यादें ताजा हो गई हैं।

दर्शकों को पसंद आई फिल्म की कहानी

‘गदर 2’ के सिग्नेचर डायलॉग सुनने के बाद सिनेमाघर तालियों से गूंज उठे हैं। ‘गदर 2’ में सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा लीड रोल में दिखाई दे रहे हैं। 22 साल बाद तारा और सकीना की जोड़ी बड़े पर्दे पर एक बार फिर देखने को मिली है। बॉक्स ऑफिस पर ‘गदर 2’ ने ‘ओएमजी 2’ को पीछे छोड़ दिया है। 10 अगस्त तक फिल्म के 10 लाख से ज्यादा टिकट्स बिक चुके थे। ट्रेड एक्सपर्ट्स ने अनुमान लगाया था कि यह फिल्म 20-22 करोड़ की ओपनिंग ले सकती है। लेकिन उम्मीदों से ज्यादा कमाई करने वाली ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.