Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

CSK का धुरंधर बल्लेबाज जाएगा वेस्टइंडीज इस लीग में खेलने वाला बनेगा दूसरा भारतीय

66

आईपीएल में कुल 6 बार खिताब जीतने वाले अंबाती रायडू अब फिर मैदान में वापसी के लिए तैयार है। 37 साल की उम्र में क्रिकेट से संन्यास का एलान करने के बाद रायडू विदेशी लीग्स में खेलते नजर आएंगे। उन्होंने कैरेबियाई प्रीमियर लीग के सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स की तरफ से खेलने का फैसला किया है। अगर बीसीसीआई की तरफ से कोई रुकाव नहीं आती है तो सीएसके के धुरंधर बल्लेबाज इस लीग में खेलने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी होंगे।

आईपीएल 2023 के बाद लिया संन्यास

अंबाती रायडू ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2023 का खिताब जीतने के बाद संन्यास ले लिया। इसके बाद अमेरिका में होने वाली मेजर लीग क्रिकेट में टैक्सस सुपर किंग्स का हिस्सा बने, लेकिन व्यक्तिगत कारणों से टूर्नामेंट में नहीं खेले। इसके पीछे की वजह अंबाती ने रिटायरमेंट के बाद बीसीसीआई के एक नियम को माना गया।

बीसीसीआई का नियम

क्रिकेट बोर्ड रिटायर्ड खिलाड़ियों के लिए नियम लेकर आया था। जिसमें संन्यास के एक साल बाद ही विदेशी लीग्स में खेल सकते हैं। इसमें एक साल के कूलिंग पीरियड था, लेकिन इसे लागू नहीं किया गया था।

प्रवीण तांबे खेल चुके हैं कैरेबियाई प्रीमियर लीग

अगर अंबाती रायडू के आड़े बीसीसीआई का नियम नहीं आता है, तो कैरेबियाई प्रीमियर लीग में प्रवीण तांबे के बाद खेलने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। अंबाती इससे पहले 2002-03 में इंडिया ए की तरफ से खेलने गए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.