Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

नागपुर की भाजपा नेत्री सना खान की जबलपुर में हत्या आरोपित ने हिरन नदी में फेंका शव

48

 जबलपुर। भाजपा अल्पसंख्यक सेल नागपुर की महामंत्री सना उर्फ हिना खान को मौत के घाट उतारा जा चुका है। शुक्रवार को सना के पति ढाबा संचालक अमित उर्फ पप्पू साहू के पकड़े जाने के बाद इसका पता चला। अमित ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि राजुल सिटी स्थित घर में सना की हत्या की थी। जिसके बाद शव काे चादर में लपेटकर कार की डिक्की में छिपा दिया था। कार लेकर बेलखेड़ा के मेरेगांव पहुंचा और चादर में लिपटा सना का शव पुल से हिरण नदी में फेंक दिया। विदित हो कि सना एक अगस्त को नागपुर से जबलपुर आई थी। दो अगस्त को उसने नागपुर निवासी अपने स्वजन से फोन पर बात की थी। जिसके बाद से उसका पता नहीं चल रहा था। सीएसपी तुषार सिंह ने बताया कि शनिवार को हिरण नदी में सना के शव की तलाश की जाएगी।

रुपये मांगने का आरोप

सीएसपी सिंह ने बताया कि बिलहरी निवासी पप्पू से पूछताछ की जा रही है। उसने बताया कि नागपुर के मानकापुर निवासी सना खान से उसने छह माह पूर्व प्रेमविवाह किया था। विवाह के कुछ समय बाद से ही सना रुपयों की मांग करने लगी। वह सना की सभी जरूरतें पूरी करता रहा, परंतु रुपयों की मांग बढ़ती गई। वह जब भी रुपये देने से मना करता सना तिवाद पर उतारू हो जाती थी। सना की इन हरकतों से वह त्रस्त हो गया था।

दो अगस्त को आई थी जबलपुर

सीएसपी ने बताया कि सना बीते दो अगस्त को जबलपुर आई थी। अपनी मां को जानकारी देकर एक अगस्त को नागपुर से रवाना हुई थी। बस से जबलपुर आकर वह आटो से घर पहुंची। सना रुपयों की मांग करने लगी, पप्पू ने इंकार किया तो दोनों में विवाद हो गया। पप्पू ने समझाने का प्रयास किया परंतु सना रुपयों के लिए अड़ी रही। उसने पप्पू को अपशब्द कहे जिससे विवाद बढ़ गया। इसी बीच पप्पू ने लाठी से सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी।

मारपीट की दी थी जानकारी

सीएसपी ने बताया कि सना के स्वजन से पूछताछ की गई। यह जानकारी सामने आई कि वह अपनी मां को जानकारी देकर नागपुर से रवाना हुई थी। दो अगस्त को उसने अपने रिश्तेदार इमरान को फोन पर जबलपुर पहुंचने व पप्पू द्वारा मारपीट किए जाने की सूचना दी थी। उसके बाद सना का मोबाइल बंद हो गया था। स्वजन की शिकायत पर नागपुर के मनकापुर थाने में एफआइआर दर्ज कर पुलिस सना की तलाश में जुटी थी। नागपुर पुलिस व सना के स्वजन के जबलपुर आने पर गोराबाजार पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू की। इधर, स्वजन का कहना है कि नागपुर से रवाना होते समय सना लाखों रुपये कीमती सोने के जेवर पहनी थी।

रात में ठिकाने लगाया था शव

सीएसपी ने बताया कि पप्पू ने रात में सना का शव हिरण नदी में फेंका था। उस समय तेज वर्षा हो रही थी। जिसका फायदा उठाकर उसने अपने एक दोस्त की सहायता से शव को आसानी से ठिकाने लगाकर घर लौट गया था। नागपुर पुलिस के जबलपुर आने के बाद वह बचने के लिए जहां तहां भागता रहा। उन्होंने बताया कि शनिवार को शव की तलाश की जाएगी। प्रकरण में आगे की कार्रवाई नागपुर पुलिस द्वारा किया जाना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.