Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

Shahdol में विधायक जयसिंह मरावी ने रक्षा सूत्र बंधवाकर लाड़ली बहनाें से बोली ऐसी बात…

35

शहडोल। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत तीसरी किश्त की राशि वर्चुअल रूप से जिले की लगभग 1 लाख 88 हजार महिलाओं के खातों में भेजी गई। इस उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विधायक जयसिंह मरावी विशेष तौर पर मौजूद रहे। जिला मुख्यालय के मानस भवन में आयोजित लाड़ली उत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं और बेटियों के लिए अभिनव योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

छोटी मोटी आवश्यकताओं की पूर्ति संभव हुई, यह अलग तरह की क्रांति है

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में बेटियों को बोझ माना जाता था। लाड़ली लक्ष्मी और लाड़ली बहना योजना के क्रियान्वयन से महिलाओं को राशि के साथ ही उनके सम्मान में वृद्धि का कार्य हुआ है। उन्होंने कहा कि बहनों और बेटियों के लिए अनेक जगहों पर आरक्षण दिया जा रहा है। पुलिस के पद में भी बेटियों को 30 प्रतिशत पदों पर नियुक्त करने की पहल हुई। बहनों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में प्रतिमाह राशि देने से परिवार की छोटी मोटी आवश्यकताओं की पूर्ति संभव हुई है। यह अलग तरह की क्रांति है।

बंधवाया रक्षा सूत्र

विधायक जय सिंह मरावी ने लाड़ली बहनाओं से रक्षा सूत्र भी बंधवाया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा डोली, महिला बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी साेहागपुर आनंद अग्रवाल,सुपरवाइजर वर्षा पांडेय, सत्य काम मिश्रा सहित पार्षदगण एवं लाडली बहनें उपस्थित रहीं। इस काय्रक्रम मेें प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के उद्बोधन को वर्चुअली रूप से देखा एवं सुना गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.