Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...

बाइक शोरूम संचालक ने ग्राहक से की धोखाधड़ी तरीका जानकर चौंक जाएंगे आप

40
भोपाल। गौतम नगर थाना क्षेत्र में एक बाइक शोरूम से एक युवक ने नकद रुपये जमा कर बाइक खरीदी थी। शोरूम के संचालक ने युवक के दस्तावेज इस्तेमाल करके वही बाइक किसी और के नाम पर फाइनेंस भी कर दी थी। घटना का पता तब चला जब फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने किस्त जमा नहीं होने पर युवक से उसकी बाइक छीन ली। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने शोरूम संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी को केस दर्ज कर लिया है।

सात साल पहले खरीदी थी बाइक

गौतम नगर थाना पुलिस के मुताबिक बिसनखेड़ा, इछावर जिला सीहोर निवासी 32 वर्षीय अरविंद पुत्र लक्ष्मीनारायण निजी काम करता है। अरविंद ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसमें बताया कि उसने मार्च 2016 में बैरसिया रोड पर डीआइजी बंगला स्थित सुरजीत बजाज शोरूम से एक बाइक नकद राशि देकर खरीदी थी। उसके बाद से वह बाइक का इस्तेमाल कर रहा था।

इंदौर में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने रोका

फरियादी ने बताया कि 24 जुलाई को वह इंदौर में था, तभी मंगलम फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने उसे बाइक के साथ रोका और बाइक सीज करने की बात कही। इससे वह हैरान हो गया। वह बाइक लेकर कर्मचारियों के साथ उनके आफिस पहुंचा। वहां उसे बताया गया कि उसकी बाइक पर फाइनेंस हुआ है। बाइक पर किस्त के रूप में करीब 56 हजार रुपये बकाया है। इस वजह से तुम्हारी बाइक को सीज किया जा रहा है।

जांच के बाद पुलिस ने दर्ज की एफआइआर

फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि यह बाइक किसी लखनदास नाम के व्यक्ति के नाम पर फाइनेंस हुई है। फाइनेंस कंपनी से जानकारी जुटाने के बाद अरविंद ने थाने में साक्ष्यों के साथ शिकायत दर्ज कराइ थी। मामले की जांच में ठगी की पुष्टि होने पर पुलिस ने शोरूम मालिक दीपक ननवानी उर्फ गोल्डी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.