Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Madhya Pradesh Tragedy: तीन महीनों में एक ही घर से उठीं 3 अर्थियां, युवक को जिंदा जलाने के मामले में... Shivraj Singh Chouhan Update: कोसमी गांव में प्रशासनिक कार्रवाई पर कृषि मंत्री ने जताई नाराजगी, नए घ... Madhya Pradesh Update: जबलपुर में प्रेम विवाह का खौफनाक अंत, मामूली कहासुनी में पत्नी ने उतारा मौत क... Pimpri Chinchwad News: निगड़ी के शिव मंदिर में नाबालिग से दरिंदगी की कोशिश, मेट्रो निर्माण का आरोपी ... MPSC Protest Ends: महाराष्ट्र में MPSC अभ्यर्थियों का 10 दिन बाद खत्म हुआ आंदोलन, न्यायिक जांच समिति... Yogi Adityanath News: सीएम योगी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- देश में अराजकता का पर्याय बन चुकी है ... UP News: प्रयागराज STF के दरोगा पर हिसार में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज, रिश्वत में मांगे मवेशी और पाल... Rajasthan University News: जोधपुर आयुर्वेद विश्वविद्यालय में प्रोफेसर की करतूत उजागर, छात्राओं की शि... Rajasthan Crime Update: भरतपुर में क्रेशर प्लांट विवाद ने लिया खूनी रूप, बीजेपी के पूर्व नेता पर लाठ... Bihar Navratri Tragedy: नदियां-तालाब में जल लेने गए 16 श्रद्धालुओं की डूबने से मौत, 10 जिलों में छाय...

संसद में गिरा अविश्वास प्रस्ताव, 2.12 घंटे बोले- PM मोदी, जानें कितने समय तक किया मणिपुर का जिक्र

50

विपक्षी दलों द्वारा लाया अविश्ववास प्रस्ताव आज संसद में गिरा गया है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी ने इस पर करारा जवाब दिया। पीएम मोदी ने आज संसद में लगातार 2 घंटे 12 मिनट भाषण दिया। इस भाषण में उन्होंने 1 घंटा 52 मिनट मणिपुर मुद्दे पर बात की। जब मोदी ने मणिपुर पर बात शुरू की तो उसके पहले ही विपक्ष सदन से वॉकआउट कर चुका था। पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि ये इंडिया गठबंधन नही है, ये घमंडिया गठबंधन है। उन्होंने कहा इस गठबंधन ने सभी प्रधानमंत्री बनना चाहते है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी सरकार के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर उस पर तीखा प्रहार किया। पीएम मोदी ने कहा कि, ‘विपक्षी दलों का यह अविश्वास प्रस्ताव भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के लिए शुभ होता है। उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव पर सदन में हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि इस अविश्वास प्रस्ताव के जरिये तय हो गया है कि जनता 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा और राजग को पहले के सारे रिकॉर्ड तोड़कर बहुमत देगी। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि विधेयकों पर चर्चा में शामिल नहीं होकर विपक्ष ने देश की जनता के साथ विश्वासघात किया है।’

प्रधानमंत्री मणिपुर को हिंदुस्तान का हिस्सा नहीं समझते: राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मणिपुर की स्थिति को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया और आरोप लगाया कि पूर्वोत्तर के इस राज्य को इस स्थिति में पहुंचाने वाले लोग देशप्रेमी नहीं हैं। उन्होंने लोकसभा में सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मणिपुर का दौरा नहीं करने को लेकर उन पर निशाना साधा और दावा किया कि प्रधानमंत्री इस राज्य को हिंदुस्तान (का हिस्सा) नहीं समझते।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.