Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Punjab Crime News: पंजाब में बड़ी वारदात, NRI के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत का माहौल NGT Strict Orders: एनजीटी की बड़ी कार्रवाई: 217 क्रशरों की जांच रिपोर्ट तलब, प्रदूषण मानकों के उल्लं... Kaithal News: कैथल में कॉलेज गई दो छात्राओं का अपहरण! घर नहीं लौटने पर परिजनों में मचा हड़कंप, पुलिस... बड़ी खबर: हरियाणा के छात्रों के लिए बंद हुए ब्रिटेन के दरवाजे? कई प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज ने लगाई रो... सिरसा में कोहराम: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, 3 नाबालिगों की मौत से पसरा सन्नाटा पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खबर: DSP से ASP बनने के नियमों में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ सिनियोरिटी नहीं, ख... Karnal News: पत्नी को नहर पर बुलाकर पति ने लगाई छलांग, SDRF ने बरामद किया शव, हैरान कर देगी वजह Jind News: जींद में युवक के मुंह पर पेशाब करने के मामले में 5 गिरफ्तार, पुलिस ने सिर मुंडवाकर निकाला... Haryana News: रेडक्रॉस भवन के लिए शुरू हुई कवायद, वाइस चेयरमैन ने राज्यपाल से जगह मुहैया करवाने की म... Viksit Haryana 2047: आत्मनिर्भरता की ओर हरियाणा के कदम, 14 हजार युवाओं को मिला ग्रामीण स्व-रोजगार प्...

संसद जाते समय Rahul Gandhi बीच रास्ते में रूके…सड़क पर गिरे स्कूटर चालक को उठाकर पूछा- आपको चोट तो नहीं लगी?

25

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए Parliment जा रहे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बीच रास्ते गाड़ी रूकवाकर सड़क पर गिरे एक स्कूटर चालक का हालचाल पूछा।

दरअसल,  लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए राहुल गांधी जैसे ही अपने घर से निकले तभी उनके रास्ते में  एक स्कूटर सवार शख्स गिर गया। उसे देखकर राहुल गांधी फौरन अपनी गाड़ी से उतरे और उस शख्स को उठाया। और उसका हाल पूछते हुए कहा कि  आपको चोट तो नहीं लगी? इसके बाद राहुल अपनी गाड़ी में सवार होकर संसद की ओर चले गए।

क्योंकि आज मेरा भाषण अडानी पर केंद्रित नहीं
वहीं, राहुल गांधी ने संसद सदस्यता बहाल करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का शुक्रिया अदा किया। बता देंकि अविश्वास प्रस्ताव पर आज दूसरे दिन बहस होगी। राहुल गांधी मणिपुर के मुद्दे पर सरकार को घेरने उतरे है। लोकसभा में बोलते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि अध्यक्ष महोदय सबसे पहले मैं आपको मुझे लोकसभा के सांसद के रूप में बहाल करने के लिए धन्यवाद करना चाहता हूं। जब मैंने पिछली बार बात की थी तो शायद मैंने आपको परेशानी दी थी क्योंकि मैंने अडानी पर ध्यान केंद्रित किया था, शायद आपके वरिष्ठ नेता को दुख हुआ… उस दर्द का असर आप पर भी हुआ होगा। इसके लिए मैं आपसे माफी मांगता हूं लेकिन मैंने सच बोला। आज भाजपा के मेरे दोस्तों को डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज मेरा भाषण अडानी पर केंद्रित नहीं है।

 वहीं, विपक्ष के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अविश्वास प्रस्ताव पर सरकार का पक्ष रखेंगी. इसके बाद गृहमंत्री अमित शाह, निर्मला सीतारमण, हिना गवित, रमेश बिधुड़ी विपक्ष के आरोपों पर जवाब देंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.