Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
गणाधिप संकष्टी चतुर्थी 2026: आज रखा जा रहा है भगवान गणेश को समर्पित विशेष व्रत, जानिए पूजा का शुभ मु... व्हाट्सएप लाने जा रहा है शानदार फीचर: विदेश यात्रा के दौरान अब लोकल सिम या महंगे रोमिंग पैक की नहीं ... नौकरी छूटने या पीएफ में योगदान रुकने के बाद भी क्या मिलता रहेगा ब्याज? ईपीएफओ ने स्पष्ट किए नियम 27 नवंबर 2026 का दैनिक राशिफल: संकष्टी चतुर्थी के पावन पर्व पर ग्रहों की विशेष चाल, जानिए मेष से मीन... उत्तर कोरिया ने रूस को दी जाने वाली सैन्य सहायता पर लगाई रोक: दक्षिण कोरिया को लेकर रूसी बयान से नाख... संसद के विशेष सत्र से पहले तमिलनाडु की राजनीति में उबाल: TVK ने लगाया DMK और बीजेपी की नजदीकियों का ... संसद का विशेष सत्र बुलाने के लिए केंद्र सरकार ने की औपचारिक पहल: 30 नवंबर से शुरू होगा सत्र, किरेन र... पटना के मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ प्रतियोगिता भारी भीड़ और अफरा-तफ... दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ब्रह्मस्थानम महोत्सव में लिया माता अमृतानंदमयी देवी का आशीर्वाद... देशभर में मौसम के बदले मिजाज: उत्तर भारत में बढ़ी कड़ाके की ठंड, तो दक्षिण के राज्यों में जारी है बा...

बुरहानपुर में एम्बुलेंस के इंतजार मे बीस मिनट तड़पता रहा घायल डायल हंड्रेड ने अस्पताल पहुंचाया

68

बुरहानपुर। किलर हाइवे के नाम से कुख्यात इंदौर-इच्छापुर नेशनल हाइवे मंगलवार दोपहर फिर खून से लाल हो गया। दोपहर करीब बारह बजे ट्रक का खाली चेचिस लेकर जा रहे चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान बेरी मैदान निवासी मोहम्मद इकबाल के रूप में की गई है। वह चुलखान के सरकारी स्कूल में शिक्षक है और दुर्घटना के समय स्कूल ही जा रहा था।

निंबोला थाना क्षेत्र की नर्सिंग बाबा पुलिया के पास पहुंचने पर ट्रक चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह उछल कर दूर जा गिरा। गनीमत थी कि उसने हेलमेट पहन रखा था। जिसके चलते जान तो बच गई, लेकिन उसका एक पैर गंभीर रूप से चोटिल हो गया है।

दुर्घटना में घायल होने वालों के लिए कहने को तो एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध है, लेकिन घायलों को समय पर यह सेवा नहीं मिल पा रही है। मंगलवार दोपहर घायल शिक्षक इकबाल करीब बीस मिनट तक एम्बुलेंस की प्रतीक्षा में सड़क किनारे तड़पता रहा।

पुलिस को जब लगा कि काफी देर हो चुकी है, तो एम्बुलेंस को छोड़ डायल 100 वाहन से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया है। निंबोला पुलिस ने ट्रक का चेचिस जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.