Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

तमिलनाडु: वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के लिए नौ लोगों ने मिलकर दान किए 5 करोड़ रुपए, जानिएं कहां होंगे खर्च

70

तमिलनाडु में नौ लोगों के एक समूह ने चेन्नई स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के विस्तार के वास्ते जमीन खरीदने के लिए तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) को सोमवार को पांच करोड़ रुपए का दान दिया। तमिलनाडु राज्य के लिए TTD की स्थानीय सलाहकार समिति (LAC) के अध्यक्ष शेखर रेड्डी के नेतृत्व में दानदाताओं के प्रतिनिधिमंडल ने अन्नमय्या भवन में मंदिर निकाय के अध्यक्ष वाई वी सुब्बा रेड्डी को मांग ड्राफ्ट (DD) सौंपा।

TTD ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘यह राशि चेन्नई के व्यस्त टी. नगर में वेंकटनारायण रोड पर स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के विस्तार के लिए भूमि की प्रस्तावित खरीद में योगदान देने के लिए दी गई है।” एलएसी ने मंदिर के विस्तार के लिए उससे सटी 35 करोड़ रुपए मूल्य की जमीन को चिह्नित किया है। इस भूखंड को खरीदने के लिए कुछ और लोग पहले ही आठ करोड़ रुपए से अधिक राशि दान दे चुके है। TTD तिरुपति स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री वेंकटेश्वर मंदिर का आधिकारिक संरक्षक है।

सबसे अमीर मंदिरों में एक तिरुपति बालाजी

तिरुपति बालाजी मंदिर, जहां साल के 12 महीनों में 1 भी दिन ऐसा नहीं जाता, जब यहां वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन करने के लिए भक्तों का तांता न लगा हो। भगवान व्यंकटेश स्वामी को संपूर्ण ब्रह्मांड का स्वामी माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यह स्थान भारत के सबसे अधिक तीर्थयात्रियों के आकर्षण का केंद्र है। इसके साथ ही इसे विश्व के सर्वाधिक धनी धार्मिक स्थानों में से भी एक माना जाता है। प्रभु वेंकटेश्वर या बालाजी को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि भगवान विष्णु ने कुछ समय के लिए स्वामी पुष्करणी नामक तालाब के किनारे निवास किया था। यह तालाब तिरुमाला के पास स्थित है। तिरुपति के चारों ओर स्थित पहाड़ियां शेषनाग के 7 फनों के आधार पर बनीं सप्तगिरि कहलाती हैं। श्री वेंकटेश्वरैया का यह मंदिर सप्तगिरि की 7वीं पहाड़ी पर स्थित है, जो नाम से प्रसिद्ध है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.