Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

नागपंचमी 21 अगस्त को दुर्लभ संयोग से 4 राशि वालों को होगा फायदा

65

सावन मास में हर साल नागपंचमी का त्योहार उत्साह के साथ मनाया जाता है। पौराणिक मान्यता है कि इस दिन नाग देवता की पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, नाग पंचमी सावन महीने में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाते हैं। इस साल नागपंचमी का त्योहार 21 अगस्त, सोमवार को मनाया जाएगा।

नागपंचमी पर बनेगी शुभ संयोग

हिंदू ज्योतिष के मुताबिक, 21 अगस्त को नागपंचमी के अवसर पर इस बार एक बेहद शुभ संयोग बन रहा है, जिससे नाग देवता और भगवान शिव की पूजा करने से विशेष लाभ होगा। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, इस बार नागपंचमी पर शुक्ल योग निर्मित हो रहा है और इस दिन नाग देवता के साथ-साथ भगवान भोलेनाथ की भी पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होगी।

कुंडली से दूर होगा कालसर्प दोष

शुक्ल योग में नाग देवता और भगवान शिव की पूजा करने से कालसर्प दोष भी दूर हो जाता है। यदि किसी जातक के विवाह में देरी हो रही है तो नागपंचमी के दिन नाग को दूध जरूर पिलाएं और नाग देवता की पूजा जरूर करें।

इन राशि वालों को होगा फायदा

मेष राशि: मेष राशि वालों को धन लाभ हो सकता है। नौकरी में तरक्की हो सकता है। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिल सकता है।

वृश्चिक राशि : व्यापारियों को लाभ हो सकता है। नए कार्य में निवेश कर सकते हैं। नाग पंचमी के दिन कोई बड़ी डील कर सकते हैं।

धनु राशि: इस राशि के जातकों के लिए नागपंचमी का दिन काफी शुभ हो सकता है। घर में कोई खुशखबरी आ सकती है। निवेश में अच्छा लाभ कमा सकते हैं।

मकर राशि: लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। नागपंचमी पर जो काम शुरू करेंगे वो सफल होगा। बच्चों की ओर से भी शुभ समाचार मिलेगा। परिवार में शांति बनी रहेगी।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.