Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

अगस्त माह में शुभ योगों के साथ तीज-त्योहारों की रहेगी धूम यहां देखें सूची

53

भोपाल। अधिकमास सावन में बुधवार से कृष्ण पक्ष शुरू हो गया है, जो 16 अगस्त तक रहेगा। अगस्त का महीना त्योहार, उत्सवों भरा रहेगा। मान्यता है कि पुरुषोत्‍तम मास में किया गया पुण्य अन्य महीनों में किए पूजा-पाठ, दान से 10 गुना अधिक होता है। वहीं कर्क राशि में आने के बाद सूर्य का दक्षिणायन होना भी शुरू हो गया है। अगले छह महीने तक सूर्यदेव दक्षिणायन रहेंगे। साथ ही देव शयन होने से चातुर्मास भी चल रहा है।

21 अगस्‍त को नागपंचमी, 30 को मनेगा रक्षाबंधन

अधिक मास 16 अगस्त तक रहेगा। यानी पुरुषोत्तम मास समाप्त होकर 17 अगस्त से शुद्ध श्रावण मास प्रारंभ होगा। इस शुद्ध श्रावण मास में विभिन्न पर्व-त्योहार मनाए जाएंगे। ज्योतिषाचार्य जगदीश शर्मा के अनुसार पुरुषोत्तम मास की पूर्णिमा के बाद से सनातन धर्म में त्योहारों की श्रृंखला शुरू हो गई है, जो कार्तिक माह तक चलेगी। सावन की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को सावन का मुख्य पर्व हरियाली तीज 19 अगस्त को रहेगी। इसके बाद 21 अगस्त को नाग पंचमी पर्व पर भोलेनाथ व उनके नाग की पूजा होगी। 30 अगस्त को भाई-बहन के अमर प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन मनाया जाएगा। अगस्त के पूरे महीने में ग्रह नक्षत्र और योगों का बेजोड़ संयोग भी बनेगा।

कई शुभ योगों का संयोग

सर्वार्थ सिद्धि योग : नौ, 14, 15, 20, 24 अगस्‍त

रवि योग : सात, 22, 25, 26, 29 अगस्त

अमृत सिद्धि योग : 20 अगस्त

त्रि-पुष्कर योग : 27 अगस्त

प्रजापति योग : 14 अगस्त

वर्धमान योग : 15, 24 अगस्त

महालक्ष्मी योग : 17, 21 और 29 अगस्त

यह व्रत-त्योहार पड़ेंगे इस माह

12 अगस्त – कमला एकादशी व्रत

13 अगस्त – प्रदोष व्रत

14 अगस्त – सावन सोमवार

15 अगस्त – देव व पितृकार्य अमावस्या

16 अगस्त – स्नानदान श्राद्ध अमावस्या

17 अगस्त – सिंह संक्रांति

18 अगस्त – सिंजारा दोज

19 अगस्त – हरियाली तीज

21 अगस्त – नाग पंचमी, सावन सोमवार

22 अगस्त – मंगला गौरी व्रत

23 अगस्त – तुलसी जयंती

25 अगस्त – वर लक्ष्मी व्रत

27 अगस्त – पुत्रदा (पवित्रा) एकादशी व्रत

28 अगस्त – सावन सोमवार, प्रदोष व्रत

30 अगस्त – रक्षाबंधन

डिसक्लेमर – ‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.