Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: विदेशी फूलों से महका बाबा महाकाल का दरबार, 44 घंटे तक लगातार होंगे दर्शन; जानें ... Tantrik Kamruddin Case: 8 लोगों का कातिल तांत्रिक कमरुद्दीन, अवैध संबंध और तंत्र-मंत्र के खौफनाक खेल... Delhi News: दिल्ली में नकली और घटिया दवाओं पर बड़ा एक्शन, स्वास्थ्य मंत्री ने 10 फर्मों के खिलाफ दिए... Mumbai Mayor Action: मुंबई की मेयर बनते ही एक्शन में ऋतु तावड़े, अवैध बांग्लादेशियों और फर्जी दस्ताव... ED Action: कोयला घोटाले के आरोपियों पर ईडी का शिकंजा, 100 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी अटैच Last Cabinet Meeting: मोदी सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक खत्म, किसानों और युवाओं के लिए हुए ये बड़े ऐल... Amit Shah News: अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- 'ट्रेड डील से किसानों को नहीं होगा कोई नुकस... PM Modi in Guwahati: असम में गरजे पीएम मोदी, बोले- 'सत्ता से बाहर होकर कांग्रेस और जहरीली हो गई' Noida Metro News: नोएडा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सेक्टर-142 और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो कॉरिडोर को ... Noida School Bomb Threat: नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गैंग का भंडाफोड़, STF न...

अमित शाह दो दिन ओडिशा दौरे पर: विकास परियोजनाओं के उद्धाटन के साथ पार्टी नेताओं के साथ बंद कमरे में करेंगे बैठक

21

भुवनेश्वर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को ओडिशा राज्य सचिवालय में वामपंथी उग्रवाद और आपदा प्रबंधन पर बैठकों में भाग लेने के अलावा एक राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना का शुभारंभ करने वाले हैं। गृह मंत्री शुक्रवार देर रात भुवनेश्वर के लिए उड़ान भरी, और हवाई अड्डे पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल और भुवनेश्वर की सांसद अपराजिता सारंगी सहित अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया।

बता दें कि अमित शाह शुक्रवार शाम 10:40 बजे एयरफोर्स के स्पेशल विमान से बीजू पटनायक इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे थे। रात को वे भुवनेश्वर के एक होटल में रुके।

गृह मंत्री शनिवार दोपहर को भाजपा के राज्य कार्यालय भी जाएंगे और पार्टी नेताओं के साथ बंद कमरे में बैठक करेंगे। इससे पहले 17 जून को राज्य की उनकी आखिरी यात्रा गुजरात में चक्रवात ‘बिपरजॉय’ के मद्देनजर रद्द कर दी गई थी।

इस बीच कांग्रेस ने अमित शाह के इस दौरे पर प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस विधायक ताराप्रसाद बाहिनीपति ने कहा कि संसद में बीजद ने दिल्ली विधेयक का समर्थन किया था। साथ ही अविश्वास प्रस्ताव का भी विरोध किया था। इसीलिए शाह नवीन पटनायक को बधाई देने आ रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.