Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...

4 घंटे में सवा दो इंंच बारिश जबलपुर समेत संभाग के जिलों में आज भी जारी रहेगी

48

जबलपुर । शहर में लगातार हो रही वर्षा की वजह से निचले क्षेत्रों में जलप्लावन के हालान बन गए, लेकिन शुक्रवार को वर्षा की रफ्तार धीमी होने की वजह से लोगों को थोड़ी राहत मिली। 24 घंटे में सवा दो इंच वर्षा दर्ज की गई तो वहीं अब तक 36 इंच तक औसत वर्षा हो चुकी है। इधर नगर निगम और जिला प्रशासन कई इलाकों में लोगों की मदद में जुटे रहे। कई इलाकों में पानी भरने की वजह से नगर निगम, जिला प्रशासन ने लोगों की मदद के लिए संयुक्त अभियान चलाया।

मौसम विज्ञानियों ने शनिवार काे भी भारी वर्षा होने के संकेत

मौसम विज्ञानियों ने शनिवार काे भी भारी वर्षा होने के संकेत दिए हैं। जबलपुर ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों में भी गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना जताई है। इस दौरान 6 से 8 किमी प्रति घंटे से हवाएं चलेंगी। इधर पिछले चार दिनों से हो रही वर्षा की वजह से तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 28 से सीधे 24 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी 22 डिग्री पर आ गया है। बंगाल की खाड़ी में गहरा अवदाब क्षेत्र बन गया है। मानसून द्रोणिका भी अपनी सामान्य स्थिति से ऊपर चली गई है। झारखंड तक मजबूत ट्रफ लाइन है। जबलपुर संभाग के आस-पास भी मजबूरी से कम दबाव का क्षेत्र निर्मित है। अभी मौसम ऐसा ही रहेगा।

  • अनूपपुर में अति वर्षा से पवित्र नगरी अमरकंटक के नर्मदा उद्गम के नीचे कपिलधारा मार्ग पर संतकबीर सरोवर का तटबांध गुरुवार रात टूट गया इसी तरह पुष्प राजगढ़ के खरसेल गांव में एक चेक डैम टूटने तथा शहडोल उमरिया मार्ग पर घाट में भूस्खलन होने से रास्ता अवरुद्ध होने जैसी पचेतिया निर्मित हुई हैं।
  • बालाघाट में पुल-पुलियों के उपर से पानी बहने पर आवागमन हुआ बाधित, जान को जोखिम उठा रहे लोगवैनगंगा नदी का बढ़ा जलस्तर, छोटे पुल के उपर से बह रहा पानीतेज बहाव के बीच सेल्फी, मछली पकड़ने भी उठा रहे लोग जान का जोखिमकालोनियों में भरने लगा वर्षा का पानी, मोतीतालाब हुआ लबालब।
  • दमोह में 24 घंटे से लगातार हो रही वर्षा से हालात बेहाल, स्कूल रहे बंद- नदी, नाले उफान पर होने से पथरिया और छतरपुर मार्ग बंद।
  • डिंडौरी में नदी, नालों का जलस्तर हुआ कम, नर्मदा नदी में बाढ से क्षतिग्रस्त हुई पुल की रेलिंग, जबलपुर अमरकंटक मार्ग में स्थित जोगीटिकरिया पुल से भारी वाहनों को नहीं दिया जा रहा प्रवेश, तेज वर्षा के चलते करंजिया, बजाग क्षेत्र में नदी किनारे बोई सोयाबीन की फसल प्रभावित,इस वर्ष अब तक हो चुकी है 320 मिलीमीटर अधिक वर्षा।
  • कटनी में लगातार तेज बारिश से नदी, तालाब और नाले उफान पर है। किसानों में खुशी का माहौल है।
  • मंडला में इस वर्ष 1 जून से 4 अगस्त 2023 के दौरान 827.4 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जबकि इसी अवधि तक गत वर्ष 593.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार गत् वर्ष की तुलना में इस वर्ष 234.1 मिलीमीटर अधिक वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 अगस्त को मंडला में 36.6 मि.मी., नैनपुर में 33.8 मि.मी., बिछिया में 75.2 मि.मी., निवास में 78.4 मि.मी. तथा घुघरी में 48.6 मि.मी. एवं नारायणगंज में 52 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इस प्रकार जिले में 4 अगस्त 2023 को 54.1 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।
  • नरसिंहपुर में नर्मदा सहित अन्य नदियों की बाढ़ ने तटीय क्षेत्र के लोगों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। अतिवर्षा के कारण अवकाश घोषित होने से शुक्रवार को जिले भर के स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहे। बरांझ, पाणाझिर व शेढ़ नदी की बाढ़ से तेंदूखेड़ा-डोभी, मुंगवानी-बरहटा व धमना-सांकल मार्ग दूसरे दिन भी बंद रहा। बरगी के गेट खुलने के बाद नर्मदा की बाढ़ ने शुक्रवार को ककराघाट पुल, झिकोली घाट पुल सहित नरसिंहपुर-केरपानी पुल को जलमग्न करके आवागमन पूरी तरह ठप कर दिया।जिले के कई अन्य मार्ग भी नदियों की बाढ़ से बाधित हैं। ग्रामीण इलाके में कच्चे मकान गिरने, पेड़ गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं।
  • सिवनी में एक जून से चार अगस्त तक 798.5 मिमी औसत बारिश दर्ज की जा चुकी है। सिवनी में 744.7 मिमी, कुरई में 614.0 मिमी, बरघाट में 843.0 मिमी, केवलारी में 611.2 मिमी, छपारा में 720.0 मिमी, लखनादौन में 1151.9 मिमी, धनौरा में 872.1 मिमी व घंसौर में 832.0 मिमी वर्षा, इस प्रकार कुल 6388.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। ज्ञात हो विगत वर्ष इस अवधि तक जिले में कुल 5840.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी।
  • शहडोल में 24 घंटे में हुई जिले में बरसात सोहागपुर 65 मिमीबुढ़ार 50 मिमीगोहपारू 65 मिमीजैतपुर 31 मिमीचन्नौड़ी 27 मिमीब्यौहारी 22 मिमीजयसिंहनगर 94 मिमी औसत वर्षा 50.6 मिमी बारिश।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.