Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पेपर लीक पर कांग्रेस का दोहरा रवैया! बीजेपी सांसद संबित पात्रा बोले— 'कर्नाटक और झारखंड के छात्रों क... अभिनेत्री तृषा कृष्णन पर विवादित टिप्पणी के मामले में DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार, TVK की शिका... सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक निर्देश: यौन अपराधों के फैसलों से हटेंगे 'पवित्रता', 'हवस' और 'मर्यादा भंग... दतिया उपचुनाव में करारी हार से चौंका बीजेपी नेतृत्व! आज भोपाल में मंथन, भितरघात और वायरल ऑडियो पर हो... मेरठ: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कांवड़ियों के दो गुटों में हिंसक झड़प, कांवड़िए के भेष में तैनात हेड ... बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी

श्रीरामचरितमानस प्रतियोगिता आयोजित विजेताओं का धीरेंद्र शास्त्री और कमलनाथ करेंगे सम्मानित

46

 छिंदवाड़ा। 4 से 7 अगस्त तक मारुती नंदन सेवा समिति सिमरिया द्वारा दिव्य कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा को लेकर जिले के कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए श्रीरामचरितमानस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिले के 11 विकासखंडो में हुई प्रतियोगिता में बाल कांड और सुंदर कांड पर वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए।

8 हजार 302 विद्यार्थी हुए शामिल

इस संबंध में प्रतियोगिता समन्वयक और नगर निगम मे जल प्रदाय विभाग के सभापति प्रमोद शर्मा ने बताया कि परीक्षा मे 8 हजार 302 विद्यार्थियों शामिल हुए। परीक्षा 24 केंद्रों में 12 से 1 और 2 से 3 बजे के बीच दो चरणों मे आयोजित की गई। परीक्षा में कक्षा 6वीं से 8वीं एवं कक्षा 9 वी से 12 वी के दो वर्ग बनाए गए है।

धीरेंद्र शास्त्री और कमलनाथ करेंगे सम्मान

दोनों वर्गों के प्रथम विजेता को 11,000 रुपये, द्वितीय विजेता को 7000 रुपय और तृतीय विजेता को 5000 रुपये और प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इन विजेताओं को पंडित धीरेंद्र शास्त्री, पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और सांसद नकुल नाथ सम्मानित करेेंगे। प्रत्येक विकासखंड से 10 विजेताओं को यानि कुल 110 चयनितों को भी 5 अगस्त को दोपहर 4 से 5 बजे के बीच सम्मानित किया जाएगा। चयनित विधयार्थियों की सूची 4 अगस्त को जारी की जाएगी।

विद्यार्थियों और अभिभावकों ने जताया आभाार

श्रीराचरित मानस पर बाल कांड एवं सुन्दर कांड पर आधारित चयन परीक्षा के जिला स्तर पर आयोजन करने को लेकर अभिभावकों ने कमल नाथ और नकुल नाथ के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होने कहा कि इस प्रतियोगिता के चलते उनके बच्चों ने श्रीरामचरितमानस का अध्ययन किया और पूरे मनोयोग से परीक्षा दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.