Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
राहुल गांधी का बड़ा दावा: कहा— मेरे फोन में मौजूद हैं सबूत, प्रधानमंत्री मुझसे आमने-सामने बहस करें भोपाल के जनता क्वार्टर्स में हंगामा: फ्लैट तोड़े जाने के डर से 6 महिलाओं ने खाया जहर, हमीदिया अस्पता... यमुना में मरी मछलियां डालने का आरोप: दिल्ली सरकार ने दिए एफआईआर के निर्देश, आप ने किया पलटवार रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, जानिए फिल्म के बजट, ओटीटी और सैटेलाइट राइट्स की प... छठ महापर्व 2026: अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, कहें— हैप्पी छठ पूजा फरीदाबाद मर्डर केस: कुत्ते की गंदगी और पार्किंग विवाद से शुरू हुई थी खौफनाक रंजिश, आरोपी मोनू शर्मा ... तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम में अंधविश्वास का खौफनाक मंजर: जादू-टोने के शक में दो बुजुर्गों की ह... हाजीपुर में युवक को घर से बुलाकर गोली मारने और शव गायब करने का मामला गरमाया, सांसद पप्पू यादव ने पीड... वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत आगरा में मैथ्स टीचर हत्याकांड का खुलासा, पूर्व छात्रा को ब्लैकमेल करने पर छात्र ने की थी हत्या

नूंह में 2 अगस्त तक इंटरनेट सेवाएं बंद, हिंसा को लेकर प्रशासन सख्त, पूरे जिले को किया गया सील

49

नूंहः जिले में विश्व हिंदू परिषद द्वारा द्वारा निकाली जा रही बृजमंडल यात्रा के दौरान हिंसा भड़क गई है। जिसके बाद जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है। इसके साथ पूरे जिले में इंटरनेट की सेवा बंद कर दी गई है। वहीं नूंह के साथ साथ हथीन में इंटरनेट बंद कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार बृजमंडल यात्रा पर एक गुट ने पथराव कर दिया। जिसके बाद हिंसा भड़क गई। घटनास्थल से गोली चलने, तोड़फोड़ व पथराव की सूचना सामने आ रही है। वहीं अब तक इस हिंसा में 20 लोगों के घायल होने की सूचना है। हलाकि अभी तक किसी के मौत की खबर नहीं है।

हिंसा में पथराव व गोलीबारी में अब तक कुल 20 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। जिनमें तीन पुलिस के जवान भी शामिल हैं। ताजा मिली जानकारी के मुताबिक अल आफिया सामान्य अस्पताल मांडीखेड़ा में तीन, पुनहाना में एक, नूंह सीएचसी में आठ, तावडू सीएचसी में तीन, राजकीय शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में 5 लोगों को चोट आने के बाद भर्ती किया गया है।

मौके पर पुलिस बल मौजूद है, इसके बावजूद भी हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। गौरतलब है कि इस यात्रा को लेकर पहले से ही तनाव की स्थिति बनी हुई थी। यह यात्रा नूंह से निकलकर फिरोजपुर झिरका को जाने वाली थी।  इस यात्रा को ना निकालने का अल्टीमेटम भी दिया गया था। गौरतलब है की मोनू मनेसर ने एक दिन पहले फेसबुक लाइव में आकर यात्रा में शामिल होने की बात कही थी। इसके बाद से मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा इस यात्रा को ना निकालने की बात कही जा रही थी।

दोनों तरफ से यहां हजारों लोगों का हुजूम है लेकिन मौके पर दो ही पुलिस की वैन मौजूद हैं। मौके पर बजरंग दल के बड़ी संख्या में वर्कर भी मौजूद हैं। इस दौरान कई राउंड फायरिंग की भी आवाज सुनी गई है। यहां पर और अधिक संख्या में पुलिस फोर्स भेजी जा रही है। फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि इस टकराव की शुरूआत कहा से हुई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.