Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jamaica Reparations UK King Charles: जमैका ने ब्रिटेन के सामने रखी गुलामी के मुआवजे की मांग, जानिए क... Tarang Shakti and Submarine Deal: भारत-जर्मनी रक्षा सहयोग को मिलेगी नई रफ्तार, तरंग शक्ति एक्सरसाइज ... Canada Deportation Bishnoi Gang: कनाडा ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ बढ़ाई सख्ती, छात्र बनकर गए भा... Bank Strike September 2026 Update: देशव्यापी बैंक हड़ताल से पहले राहत, 27 सितंबर यानी रविवार को खुले... ICRA Report On OMCs: सरकारी तेल कंपनियों को रोज ₹530 करोड़ का नुकसान; इक्रा की रिपोर्ट में बड़ा खुला... Angiography vs Angioplasty: एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी में क्या है अंतर? कार्डियोलॉजिस्ट से समझे... Bhopal News: 50 टन कचरा और कैडमियम-सीसा जैसी धातुएं; गणेश उत्सव के बाद भोपाल के झीलों पर बढ़ा पर्याव... MP High Court On POCSO Act: 'लंबित हैं 14,531 मामले'; मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पॉक्सो केसों में बढ़ोत... Ujjain Bairwa Samaj Dol Samaroh: 24 अखाड़े, 16 झांकियां और रासलीला; उज्जैन में बैरवा समाज ने भव्यता ... Shahdol Elephant Threat: बाणसागर के 25 हाथियों के आतंक से ग्रामीणों को बचाएगी DFO तरुणा वर्मा की नई ...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने रनवे पर पहुंचे पंकज संघवी

43

इंदौर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंकज संघवी ने रविवार को इंदौर प्रवास पर पहुंचे देश के गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस मुलाकात का वीडियो सोमवार को इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है और कई लोग इसके अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं। दरअसल, संघवी ने गृहमंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह से रविवार को एयरपोर्ट के रनवे पर मुलाकात की।

अमित शाह हेलिकाप्टर से उतरकर कार में बैठ चुके थे और उसी दौरान संघवी हाथ में गुलदस्ता लेकर उनके करीब पहुंच गए। कुछ देर उनसे चर्चा की। हालांकि अमित शाह ने उनसे गुलदस्ता नहीं लिया। इस बारे में पूछने पर पंकज संघवी ने बताया कि वह गुजराती समाज के 100 साल होने पर स्वर्ण जयंती वर्ष के कार्यक्रम में उन्हें आमंत्रित करने गए थे।

उल्लेखनीय है कि पंकज संघवी इंदौर के गुजराती समाज के सचिव भी हैं। एयरपोर्ट पर उनके साथ समाज के अध्यक्ष प्रदीप शाह, अतुल शेठ, दीपक मोदी और गोविंद पटेल ने इंदौर एयरपोर्ट पर माननीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.