Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ... Dongargarh Double Murder: राजनांदगांव में मां-बेटे की बेरहमी से हत्या, गंभीर रूप से घायल बेटी अस्पता... Bastar Dussehra 2026: बस्तर दशहरे की अनूठी परंपरा, दंतेश्वरी मंदिर में कलश स्थापना के साथ जलाई गई अख... Hazaribagh Fire News: बड़ा बाजार के मोटरसाइकिल शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों के वाहन जलकर खाक Jharkhand News: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ राहुल गांधी के आह्वान पर भड़की सियासत, दिल्ली प्रदर्शन मे... CJP Protest Supreme Court: 'शांतिपूर्ण तरीके से इकट्ठा होने वालों को न करें गिरफ्तार', सुप्रीम कोर्ट...

नासिक में विरोध मार्च के दौरान 10 पुलिसकर्मियों हुए घायल….

45

नासिक। महाराष्ट्र के नासिक जिले के सताना शहर में मणिपुर में दो महिलाओं पर यौन उत्पीड़न के खिलाफ हो रहा विरोध मार्च हिंसक हो गया। इस दौरान हुए पथराव भी किया गया, जिससे 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

कई लोगों को हिरासत में लिया गया

पुलिस अधीक्षक (एसपी) शाहजी उमाप ने कहा कि शनिवार शाम को हुई घटना के संबंध में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि स्थिति को नियंत्रण में लाया गया है।

किसने किया मार्च का आयोजन

मार्च का आयोजन एकलव्य आदिवासी संगठन, कुछ अन्य आदिवासी संगठनों और वंचित बहुजन अगाड़ी द्वारा मणिपुर में महिलाओं का यौन उत्पीड़न और उन्हें निर्वस्त्र घुमाने के विरोध में किया गया था। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने कहा, “डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर प्रतिमा से शुरू हुआ मार्च जब तहसील कार्यालय के पास पहुंचा तो कुछ प्रतिभागियों ने सताना पुलिस स्टेशन के सामने धरना शुरू कर दिया और मांग की कि स्थानीय भाजपा विधायक दिलीप बोरसे उनका ज्ञापन स्वीकार करें। इस पर पुलिस अधिकारियों ने उन्हें बताया कि विधायक उनका ज्ञापन स्वीकार नहीं कर सकते क्योंकि वह मुंबई में विधानसभा सत्र में भाग ले रहे हैं।”

पुलिस को प्रदर्शनकरियों पर करना पड़ा लाठीचार्ज

अधिकारी ने बताया कि तीखी बहस हुई और कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस और वहां से गुजर रहे वाहनों पर पथराव किया, जिसके बाद पुलिस को ‘हल्का लाठीचार्ज’ करना पड़ा। घटना के बाद शहर में तनाव फैल गया और दुकानों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं।

कितने लोगों को हिरासत में लिया गया

एसपी उमाम ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि घटना में दस पुलिसकर्मी घायल हो गए। हमने पथराव करने वाले 21 लोगों को हिरासत में ले लिया है। यह घटना विरोध मार्च के बाद हुई। तुरंत अतिरिक्त बल बुलाया गया। स्थिति अब शांतिपूर्ण है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.