Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...

इंदौर में महिला कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल हुए कमल नाथ और दिग्विजय सिंह कही ये बड़ी बात

42

इंदौर। बाणगंगा में बाणेश्वर धाम पर भगवान महादेव का अभिषेक करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और दिग्विजय सिंह होटल रेडिसन पहुंचे। यहां उन्होंने शहर महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘महिलाओं के प्रति दृष्टिकोण में बदलाव की अहमियत’ कार्यक्रम को संबोधित किया।

कमल नाथ ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने मुझे प्रभावित किया था। उन्होंने बांग्लादेश युद्ध जैसी कठिन परिस्थितियों का सामना किया। तब मैं पढ़ रहा था। कमल नाथ ने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार के केवल 10 फीसद केस ही सामने आते हैं, 90 फीसद सामने नहीं आते। यदि वे सामने आ गए तो सोचिये क्या होगा। प्रश्न यह है कि ऐसा हुआ क्यों? क्योंकि माहौल ठीक नहीं। कानून बनाने से कुछ नहीं होगा. सोच बदलना होगी।

दिग्विजय सिंह बोले, कुछ पार्टी के लोग पास्को कानून को भी बदलना चाहते हैं, यह मानसिकता का मामला है। इस मामले में संवेदनशील होना होगा।

शोभा ओझा बोलीं, मप्र महिला अत्याचार के मामले में नंबर वन है, यह चिंता का कारण है। कमल नाथ मुख्यमंत्री बनने के बाद जब पहली बार पुलिस से मिले तो उन्होंने कहा कि महिला अत्याचार पर जीरो टोलरेंस की पॉलिसी होगी।

विभा पटेल बोली, राजीव गांधी आरक्षण लागू नहीं करते तो मैं राजनीति में नहीं आती। हमारे परिवार की सोच बदले तो महिलाओं को आगे आने का अवसर मिलेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.