Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

कन्हैया कुमार के मप्र दौरे पर नरोत्तम का तंज- नफरत जिनकी पहचान कांग्रेस उनसे खुलवा रही मोहब्बत की दुकान

20

भोपाल। प्रदेश के गृहमंत्री और भाजपा नेता डा. नरोत्‍तम मिश्रा कांग्रेस के नेताओं पर हमला बोलने का कोई मौका नहीं चूकते। कमल नाथ और दिग्‍विजय सिंह तो अक्‍सर उनके निशाने पर रहते ही हैं, लेकिन अब उन्‍होंने हाल ही में एनएसयूआइ के राष्ट्रीय प्रभारी बने कन्हैया कुमार कुमार को भी निशाने पर लिया है, जो इस समय मप्र के दौरे पर हैं। कन्‍हैया कुमार शनिवार को भोपाल आए थे और आज वे इंदौर में कांग्रेस प्रदेशाध्‍यक्ष कमलनाथ और वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता दिग्‍विजय सिंह के साथ इंदौर में आदिवासी युवा महापंचायत में शिरकत कर रहे हैं।

कन्हैया कुमार के मप्र दौरे को लेकर नरोत्तम ने तंज कसते हुए कहा- आप इससे अंदाज लगा सकते हैं कि इनका (कांग्रेस) ‘भारत जोड़ो’ कैसा है। जिनकी नफ़रत है पहचान, कांग्रेस उनसे खुलवा रही है मोहब्बत की दुकान। तीनों एक साथ हैं, जो ज़ाकिर नाइक को शांतिदूत कहते थे, लादेन जी कहते थे, वो भी एक ही मंच पर हैं। सिख नरसंहार के खून के छींटे जिनके चेहरे पर हैं, वे भी हैं। भारत तेरे टुकड़े होंगे, इंशाअल्लाह-इंशाअल्लाह बोलने वाले कन्हैया कुमार भी उसी मंच पर हैं।

जॉन-जानी-जर्नादन की दी संज्ञा

नरोत्तम मिश्रा ने इस तिकड़ी पर तंज कसते हुए कहा कि जॉन-जानी-जनार्दन तीनों है। अब आप इससे अंदाज़ कर लीजिए कि ये किस तरह की कांग्रेस है। एक हमारी पार्टी है। एक तरफ़ राष्ट्रवादी लोग हैं, जो राष्ट्र की आराधना करते हैं। दूसरी तरफ की नफ़रत की दुकान और नफ़रत का सामान उनकी दुकानों में भरा हुआ है और ये मोहब्बत की दुकान का नाम दे रहे हैं, वो लोग हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.