Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...

Sawan Somwar 2023 Upay: सावन के चौथे सोमवार पर राशि के अनुसार करें ये कार्य भगवान शिव होंगे प्रसन्न

70

Sawan Somwar 2023 Upay: भगवान शिव की कृपा पाने के लिए सावन का महीना बेहद शुभ माना जाता है। इस पूरे महीने शिव जी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही सावन सोमवार का व्रत भी रखा जाता है। सनातन धर्म में सावन सोमवार को पूजा, जप-तप और दान करने का विशेष विधान है। माना जाता है कि सावन सोमवार पर भगवान शिव की पूजा करने से सभी प्रकार के दुखों का नाश होता है। साथ ही भगवान शिव का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। सावन का चौथा सोमवार 31 जुलाई को पड़ रहा है। इस दिन राशि अनुसार कुछ चीजों को दान करने से शिव जी प्रसन्न होते हैं। आइए, जानें वे चीजें कौन-सी हैं।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को सावन सोमवार पर शिव जी की कृपा पाने के लिए आटा, चीनी और गुड़ का दान करना चाहिए। मीठी चीजों का दान भी कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को भगवान शिव की कृपा पाने के लिए सावन सोमवार पर दूध, दही, चावल, इत्र और सुगंधित चीजों का दान करना चाहिए। ऐसा करने से सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक सावन के सोमवार पर मूंग की दाल, हरी सब्जियां और हरे फल का दान करें। साथ ही भगवान शिव की सवारी नंदी को हरा चारा खिलाएं। ऐसा करने से आपकी आय में वृद्धि होगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक सावन के चौथे सोमवार पर भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए विवाहित स्त्रियों को चांदी की पायल और बिछिया का दान करें। साथ ही किसी जरूरतमंद को चावल, चीनी, घी और जल का दान करें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक सावन के चौथे सोमवार पर शिव जी पूजा के पश्चात गुड़, गेहूं, मसूर दाल और शहद का दान करें। ऐसा करने से जातक पर सूर्य देव की कृपा बनी रहती है। साथ ही करियर और कारोबार में भी सफलता मिलती है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक सावन सोमवार पर विवाहित स्त्रियों को श्रृंगार के सामान और दर्पण दान करें। इस उपाय को करने से सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

तुला राशि

तुला राशि के जातक भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए सावन सोमवार पर दूध, दही, चावल और सफेद वस्त्र का दान करें। आप अपने किसी करीबी को इत्र या सौंदर्य का सामान गिफ्ट में दे सकते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक सावन सोमवार पर गुड़, शहद, चीनी, लाल मिर्च का दान करें। इस उपाय को करने से कुंडली में मंगल दोष का प्रभाव समाप्त हो जाता है। साथ ही मंगल देव की कृपा भी प्राप्त होती है।

धनु राशि

धनु राशि के जातक सावन सोमवार के दिन पपीता, चंदन, चने की दाल, हल्दी, केसर और पीली मिठाइयों का दान करें। ऐसा करने से कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होती है और मनोबल में वृद्धि होती है।

मकर राशि

मकर राशि के जातक सावन सोमवार के दिन नारियल, काले तिल, झाड़ू, राजमा, काला चना आदि चीजों का दान करें। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक सावन सोमवार पर गरीबों और असहाय लोगों की मदद करें। धन, दवाई और वस्त्र भी दान कर सकते हैं। ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं।

मीन राशि

मीन राशि के जातक सावन सोमवार पर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए विवाहित स्त्रियों को पीली चूड़ियां भेंट करें। साथ ही केले, चने की दाल, केसर युक्त दूध, बेसन आदि दान करें।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.