Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Tilak Nagar Slap Case Update: PWD मंत्री परवेश वर्मा के खिलाफ 5 शिकायतें दर्ज, लेकिन अभी तक कोई FIR ... Weather Forecast Today: मौसम का रौद्र रूप, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य भारत समेत इन राज्यों में बरसे... Ujjain Road Widening: सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच शाही मस्जिद हटाने पर हंगामा, पुलिस ने संभाला ... Raipur News: फिफ्टी परसेंट से ज्यादा संघर्ष के बाद रितेश पाल बने डांस रियलिटी शो के चैंपियन, मां के ... Gold and Silver Price Today: आज सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव, जानिए क्या हैं आपके शहर के ताजा भ... देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास

एनसीपी में फूट के बाद शरद पवार से मिलने पहुंचे कांग्रेस नेता

47

मुंबई। महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) शिंदे गुट की शिवसेना-भाजपा सरकार के खिलाफ लड़ने और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए राज्यव्यापी यात्रा शुरू करेगी। वहीं, कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार को यहां राकांपा प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की और उनकी पार्टी में संकट के बीच उनके साथ एकजुटता व्यक्त की।

अजित पवार खेमे ने किया दावा

एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित पवार समेत आठ विधायकों के शिवसेना-भाजपा सरकार में शामिल होने के बाद राकांपा मंथन में है। अजित पवार खेमे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 53 में से 40 विधायकों के समर्थन का दावा किया है।

शरद पवार से मिलने पहुंचे कांग्रेस नेता

महाराष्ट्र में कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक में शामिल होने के बाद, राज्य कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले और कार्यकारी अध्यक्ष नसीम खान शरद पवार से मिलने वाईबी चव्हाण सेंटर गए। पटोले ने राकांपा प्रमुख से मुलाकात के बाद मीडिया से कहा, “जिस तरह से भाजपा ने राकांपा विधायक दल में विभाजन कराया, कांग्रेस उसकी निंदा करती है। एमवीए एकजुट रहेगी और भाजपा को हराएगी।”

8 जुलाई को शरद पवार का नासिक दौरा

कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोराट ने कहा कि मौजूदा संकट को देखते हुए एमवीए मजबूत होकर उभरेगा, क्योंकि लोग हमारे साथ हैं। कांग्रेस नेता ने कहा, “कांग्रेस एकजुट है। शरद पवार एक वरिष्ठ नेता हैं और हम सभी मार्गदर्शन के लिए उनसे उम्मीद करते हैं।”

नसीम खान ने कहा कि एमवीए जल्द ही एकनाथ शिंदे की नेतृत्व वाली शिवसेना-भाजपा सरकार के खिलाफ लड़ने के लिए अपने कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए एक राज्यव्यापी दौरा शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पवार के साथ एकजुटता व्यक्त की और एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया। एनसीपी के एक प्रवक्ता ने कहा कि शरद पवार 8 जुलाई को नासिक के दौरे पर होंगे।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.