Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

सतना कांड पर गर्माई राजनीति कमलनाथ ने बताया निर्भया जैसा कांड

19

सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिला मुख्यालय से तकरीबन 60 किलोमीटर दूर स्थित एक गांव में नाबालिग लड़की को पहाड़ी पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी ट्वीट कर प्रदेश सरकार को घेरा है और इस घटना की निर्भया कांड से तुलना की है।

दरिंदो ने पार की मानवता की हदें

इस घटना को अंजाम देने वाले दरिंदो ने मानवता की सारी हदें पार कर दी। दरअसल, दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद भी जब दरिंदों को संतोष नहीं हुआ, तो उन्होंने नाबालिग के नाजुक अंग में लकड़ी डाल दी। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब खून से लथपथ होकर नाबालिग आज सुबह अपने घर पहुंची। जहां पर उसके परिजन उसे लेकर सीधे थाने पहुंचे।

शारदा प्रबंध कमेटी के दो कर्मचारियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर किया

पुलिस ने जहां पीड़िता के बयान दर्ज किया। बयान के आधार पर शारदा प्रबंध कमेटी के दो कर्मचारियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की मानें तो पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है। इस संबंध में जब पुलिस अधीक्षक सतना आशुतोष गुप्ता से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपितों को गिरफ्तार करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। मामला गंभीर है जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कमलनाथ ने बताया निर्भया जैसा कांड

यह मामला सामने आने के बाद प्रदेश की सियासत गर्मा गई। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने शिवराज सराकर को घेरा है। उन्होने ट्वीट कर कहा कि, ”मैहर में छोटी बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना अत्यंत निंदनीय है। बच्ची के साथ निर्भया कांड की तरह अमानवीय व्यवहार किये जाने की बात भी सामने आ रही है। प्रदेश में आए दिन बच्चियों के साथ अत्याचार की घटनाओं ने साबित कर दिया है कि शिवराज सरकार बहन-बेटियों को सुरक्षा देने में पूरी तरह नाकाम हो चुकी है।” उन्होने आगे कहा, ”मैं मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि बेटी को अच्छे से अच्छा उपचार उपलब्ध कराया जाए और उसे तत्काल एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता दी जाए।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.