Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
संविधान दिवस पर हरियाणा कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: पंचकूला में निकाला जा रहा 'संविधान रक्षा मार्च',... गन्नौर और राजलूगढ़ी रेलवे स्टेशन के बीच दर्दनाक हादसा: आम्रपाली एक्सप्रेस के आगे कूदकर युवक और युवती... अमरकंटक के मां नर्मदा उद्गम मंदिर परिसर स्थित हाथी की प्राचीन प्रतिमा को लेकर छिड़ा नया विवाद: श्रद्... मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के दो दिवसीय भोपाल दौरे के निजी कार्यक्रम की तस्वीरें बनीं सियासी घ... मंडला में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ सड़कों पर उतरी आम आदमी पार्टी: अधिकारियों की निकाली प्रतीक... उज्जैन के पारंपरिक पशुधन मेले में गधे ने तोड़े कीमत के सारे रिकॉर्ड: घोड़े से भी महंगा बिका गधा, 26 ... जबलपुर में असली और नकली किन्नरों के बीच छिड़ा बड़ा विवाद: जान बचाने के लिए तालाब में कूदा युवक, मौके... मध्य प्रदेश में सरकारी बंगलों पर काबिज नेताओं और संस्थाओं पर करोड़ों का किराया बकाया: संपदा संचालनाल... उत्तर प्रदेश की बिरहा गायिका रुचि यादव के वायरल वीडियो पर गरमाया माहौल: भगवान शिव और विष्णु पर कथित ... मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में बाघिन की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत: गले में कस मिला क्लच वायर क...

बीमारी से परेशान महिला कमरे में फंदे पर झूली मौत

77

भोपाल। शहर के अवधपुरी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने घर में फांसी लगा ली। घटना गुरुवार शाम की है। पुलिस को मृतका के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने अपनी मर्जी से यह कदम उठाने बात का जिक्र किया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर छानबीन शुरू कर दी है। शुरूआती जांच में पुलिस को पता चला है कि मृतका बीमार थी। पोस्‍टमार्टम के बाद महिला का शव स्‍वजन के सुपुर्द कर दिया गया है।

अवधपुरी थाने में पदस्‍थ एएसआइ साहिब लाल कुम्हरे के मुताबिक वल्लभ नगर अवधपुरी निवासी शकुन्तला पटेल गृहणी थी। उनके पति खनन विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं। जबकि एक बेटा व बेटी दूसरे शहरों में नौकरी करते हैं। वह अपने पति के साथ रहती थी। गुरुवार उनके पति खुद का इलाज कराने के लिए अस्पताल गए थे। इसी दौरान महिला ने फांसी लाग ली। स्‍वजन उसे फंदे से उतारकर अस्‍पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्‍टर ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

उधर, मिसरोद इलाके में एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। मिसरोद थाना पुलिस ने बताया कि कृष्णा इन्क्लेव निवासी नीलम ठाकुर (29) ने गुरुवार दोपहर अपने घर में फांसी लगा ली। घटना का पता उस वक्त चला। जब नीलम को उसके एक दोस्त ने मोबाइल पर फोन किया और वह रिसीव नहीं हुआ। पुलिस ने मर्ग कायम कर छानबीन शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.