Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Uttar Pradesh Crime & Accident News: सरकारी नौकरी के सपने ने ली इंजीनियर की जान, पिता बोले- बेटे ने ... Mumbai Kalachowki Accident: मुंबई में गणेशोत्सव के दौरान बड़ा हादसा; पेयजल स्टॉल में करंट लगने से 8 ... Vrindavan News Today: रमणरेती क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ बेकाबू; आश्रम की रेलिंग टूटने से घायल ... Mumbai BMW Flyover Accident: मरीन ड्राइव कोस्टल रोड पर तड़के 5 बजे भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी ... Delhi Ridge Area Protection: अरावली श्रृंखला के सबसे हरे-भरे क्षेत्र को कानूनी संरक्षण, जानिए दिल्ली... Delhi Crime & Accident News: रोड नंबर-3 पर दर्दनाक सड़क हादसा, ऑटो सवार तीन लोगों की मौत और तीन घायल Indore Congress Press Conference: इंदौर में बोले कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी; 'छात्रों की गूंज' कार... Madhya Pradesh News Today: कूनो के बाद गांधीसागर बना चीतों का नया ठिकाना; मुख्यमंत्री मोहन यादव ने द... Haryana Industrial CLU Rules: कम चौड़ाई वाले रास्तों की समस्या होगी दूर, जानिए सेल्फ-मेड पंचायती रास... Sonepat Crime News: बिजली निगम के कर्मचारी पर भ्रष्टाचार का शिकंजा, 2 लाख की रिश्वत लेते ALM गिरफ्ता...

यात्रीगण कृपया ध्यान दें आज जबलपुर नहीं आएगी सिकंदराबाद-दानापुर ट्रेन

48

जबलपुर। इन दिनों दक्षिण भारत में हो रही वर्षा के कारण दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मण्डल में काजीपेट और हसनपर्ती रोड के मध्य ट्रैक पर जल भराव हो गया है। इस कारण कुछ रेलगाड़ियों को निरस्त किया तो कुछ के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं। जिसके चलते पमरे से गुजरने वाली दो रेलगाड़ियों को भी परिवर्तित मार्ग से चलाया है। ये ट्रेनें पमरे के इटारसी, जबलपुर, कटनी एवं सतना स्टेशनों से नहीं गुजरेगी।

सिकंदराबाद – दानापुर तथा रामेश्वरम – बनारस एक्सप्रेस दोनों जबलपुर नहीं आएंगी

रेलवे ने सिकंदराबाद – दानापुर तथा रामेश्वरम – बनारस एक्सप्रेस दोनों जबलपुर नहीं आएंगी। 27 जुलाई को सिकंदराबाद से चलने वाली गाड़ी संख्या 12791 सिकंदराबाद – दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन का मार्ग परिवर्तित कर उसेवकाजीपेट -विजयवाड़ा- दुव्वाड़ा- विजयनगरम-सम्बलपुर-बंडामुंडा-बरकाकाना-गया होते हुए जाएंगी। यह ट्रेन आज इटारसी, जबलपुर, कटनी, मैहर एवं सतना स्टेशनों से नहीं गुजरेगी। इसे विजयवाड़ा से बनारस के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी।

सही स्थिति की जानकारी पता करके रेलवे स्टेशन पर पहुंचें

रामेश्वरम से प्रस्थान करने वाली ट्रेन 22535 रामेश्वरम की बजाय मंडपम से 27 जुलाई को रवाना हुई है। रामेश्वरम – बनारस एक्सप्रेस अपने परिवर्तित मार्ग काजीपेट- विजयवाड़ा- दुव्वाडा- विजयनगरम-टिटलागढ़-सम्बलपुर-झारसुगड़ा-हटिया-मुरी-बरकाकाना- सासाराम जाएगी। यह पमरे के इटारसी, जबलपुर, कटनी एवं सतना स्टेशनों से नहीं गुजरेगी। अतः विजयवाड़ा से बनारस के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी। रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके रेलवे स्टेशन पर पहुंचें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.