Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

इंदौर में अगले दो-तीन दिन हल्की बारिश के आसार

29

 इंदौर। पिछले दो दिनों से इंदौर में बारिश की गतिविधियों में कमी आई है। गुरुवार सुबह शहर में बादल छाए रहे और दोपहर बाद अलग-अलग इलाकों में बारिश की तेज बौछारें पड़ी। गुरुवार को शहर में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 30.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 24.5 डिग्री रहा। दिन में पश्चिमी व उत्तर-पश्चिमी हवा 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली।

भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक, वर्तमान में कोई भी मजबूत सिस्टम नहीं होने के कारण पश्चिमी मप्र में बारिश की गतिविधियों में कमी आई है। वर्तमान में दक्षिण ओडिशा व उत्तरी आंध्रप्रदेश पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं बीकानेर, कोटा, गुना, रायसेन, जबलपुर और दुर्ग होते हुए एक द्रोणिका गुजर रही है। इसके असर से अभी पूर्वी मप्र में ही बारिश की गतिविधियां दिखाई दे रही हैं।

इंदौर में अब तक 527 मिलीमीटर बारिश

इंदौर सहित पश्चिमी मप्र में अगले दो से तीन दिन बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। गुरुवार को शाम 5.30 बजे तक एयरपोर्ट स्थित वेदर स्टेशन पर 6.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई। इंदौर में अब तक 527 मिमी वर्षा हो चुकी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.