Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे बड़गांव हेलीपेड से कार्यक्रम स्थल तक करेंगे रोड शो

15

कटनी। रीठी के बड़गांव में बनाए गए हेलीपेड मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे। हेलीपेड से कार्यक्रम स्थल तक रोड शो करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को जिले की रीठी तहसील के बड़गांव में प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए करोड़ों रूपए की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री यहां पर 313 करोड़ 23 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्य व निर्माण कार्याे का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान 279.30 करोड़ रुपये की लागत वाली ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना पवई-2 का भूमिपूजन करेंगे।

गांवों तक पानी पहुंचाने के लिए 56 पानी की टंकियों का निर्माण किया जाएगा

पवई -2 ग्रामीण जल प्रदाय योजना से जिले के 159 ग्रामों में घरों तक वर्ष 2025 तक नल से जल पहुंचाने की योजना है। योजना में बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र के 109 ग्रामों और मुड़वारा विधानसभा क्षेत्र के 50 गांवों में 32 हजार 436 नल कनेक्शन दिए जाने हैं। शाहनगर पन्ना में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बन रहा है और यहीं से पेयजल की आपूर्ति होगी। सभी गांवों तक पानी पहुंचाने के लिए 56 पानी की टंकियों का निर्माण किया जाएगा।

बहोरीबंद जलाशय की नहरों के सुधार को लेकर सीमेंट कांक्रीट लाइनिंग के लिए 13.28 करोड़ रुपये

बहोरीबंद जलाशय की नहरों के सुधार को लेकर सीमेंट कांक्रीट लाइनिंग के लिए 13.28 करोड़ रुपये और स्लीमनाबाद में संयुक्त तहसील कार्यालय के भवन निर्माण के लिए 7.95 करोड़ रुपये की लागत के कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री रीठी में 12.63 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले छह ट्रेड आइटीआइ भवन, 60 सीटर बालक व 60 सीटर बालिका छात्रावास भवन निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन करेंगे।

जिले के प्रभारी व प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा भी शामिल रहेंगे

कार्यक्रम के दौरान जिले के प्रभारी व प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा भी शामिल रहेंगे। कार्यक्रम के दोपहर लगभग दो बजे से आयोजित किया जाना है। हालांकि देर शाम तक मुख्यमंत्री के आगमन का दौरा कार्यक्रम जिला प्रशासन की ओर से जारी नहीं किया गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.