Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
2026 बॉक्स ऑफिस का चौंकाने वाला सच: बड़े बजट और स्टारडम के बावजूद क्यों लड़खड़ाई बड़ी फिल्में? Iran Supreme Leader Health Rumors: मुज्तबा खामेनेई के स्वास्थ्य पर ईरान के राष्ट्रपति का बड़ा बयान, ... UPI New Rules 2026: 15 अक्टूबर से लागू होगा नया MDR सिस्टम, जानिए किन ट्रांजैक्शन पर लगेगा शुल्क और ... गूगल और यूट्यूब फ्री हैं तो फिर कैसे होती है अरबों की कमाई? जानिए गूगल का बिजनेस मॉडल Ganesh Visarjan 2026 Shubh Muhurat: अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त, पूजा विधि... घरेलू पर्यटन व्यय सर्वेक्षण (DTES) का खुलासा: भारत में आधी से ज्यादा ओवरनाइट यात्राओं का मकसद धार्मि... Kedarnath Dham Garbage Issue: केदारनाथ में बढ़ते कूड़े पर पर्यावरणविद् अनिल जोशी ने जताई चिंता, हिमा... CEC Gyanesh Kumar Row: मुख्य चुनाव आयुक्त के बचाव में उतरी बीजेपी, सामिक भट्टाचार्य बोले- मिलना चाहि... BJP Strategy in UP: पश्चिमी यूपी दौरे पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की दो टूक, स्वागत में बुलडोजर और ... Balod Road Accident: छत्तीसगढ़ के बालोद में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर; 6 ...

26 फर्मों के साथ सांठगांठ करने वाली कंपनी ब्लैक लिस्टेड ठेकेदारों को फर्जी प्रमाण पत्र देने का मामला

37

रायपुर। जल जीवन मिशन के कार्यों और निविदाओं में किए जाने वाले अनियमितता पर एक कंपनी को दो वर्षों के लिए ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है। अप्रैल-2023 में मल्टी विलेज योजनाओं के लिए आमंत्रित निविदाओं में 26 फर्मों के साथ सांठगांठ करके ज्वाइंट वेंचर देकर निविदाओं को प्रभावित करने के कारण भंडारा, महाराष्ट्र की कंपनी पर यह कार्रवाई की गई है। मेसर्स केके नायर एंड कंपनी को जल जीवन मिशन संचालक ने जल जीवन मिशन से संबंधित सभी कार्यों के लिए दो वर्ष के लिए ब्लैक लिस्ट किया है।

मिशन संचालक आलोक कटियार ने बताया कि मिशन के अंतर्गत राज्य के 50.09 लाख ग्रामीण परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसके अंतर्गत 70 मल्टी विलेज योजना की निविदाएं आमंत्रित की गई थी।

इन निविदाओं की पात्रता निर्धारण के दस्तावेज में पाया गया कि नागपुर की कंपनी ने तीनों ठेकेदारों को नौ निविदाओं में पात्र कराएं जाने की मंशा से वैध अनुभव प्रमाण पत्र दिए थे। इसके साथ ही कंपनी ने पांच ठेकेदारों को जल जीवन मिशन की मल्टी विलेज योजनाओं की 17 निविदाओं में ज्वाइंट वेंचर के रूप में अपूर्ण एवं अवैध अनुभव प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया था। प्रमाण-पत्रों की जांच में कंपनी के साथ पाचों ठेकेदारों को भी सभी निविदाओं के लिए अपात्र घोषित कर दिया गया है। जांच में यह पाया गया कि इस कूटरचना में कंपनी ने 26 फर्मों के साथ सांठ-गांठ की थी।

नोटिस का नहीं मिला जवाब

मिशन संचालक ने बताया कि ठेकेदारों ने ज्वाइंट वेंचर बांटने का कार्य विशुद्ध रूप से केवल व्यवसायिक प्रयोजन के लिए किया, जिसके बाद नागपुर की कंपनी को नोटिस जारी किया गया। नोटिस के जवाब में केके नायर एंड कंपनी ने कोई संतुष्टिजनक जवाब नहीं दिया। विभाग ने जांच में पाया कि कंपनी द्वारा पेयजल उपलब्ध कराने में बाधा उत्पन्न करने के साथ ही ठेकेदारों को अवैध अनुभव प्रमाण पत्र बांटने का सुनियोजित षडयंत्र किया जाना स्थापित होता है।

कोई समझौता नहीं

मिशन संचालक ने कहा कि जल जीवन मिशन के कार्यों में गुणवत्ता एवं निविदाओं में गड़बड़ी को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। ऐसे प्रकरणों में संबंधित ठेकेदारों के विरूद्ध लगातार कठोर कार्रवाई की जा रही है। पूर्व में मल्टी विलेज योजना की 12 निविदाओं में आठ फर्मों को फर्जी एवं कूटरचित अनुभव प्रमाण पत्र देकर ज्वाइंट वेंचर करने के कारण मेसर्स बंसल इंफ्रास्ट्रक्चर रायपुर को ब्लैक लिस्टेड किया गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.