Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ... जिला संयोजक ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के दिए निर्देश आगर-मालवा जिले में जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को बड़ौद के गंगापुर में जन विश्वास शिविर, ग्राम... उज्जैन-आगर मालवा- झालवाड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग (NH-552G) की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सांसद महेंद्र सि... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ...

संसद परिसर में फोन पर बात कर रहे थे राघव चड्ढा…सिर पर चोंच मार गया कौआ: वायरल हुई तस्वीरें

43

मानसून सत्र में भाग लेने के लिए पार्लेमेंट से बाहर निकलते समय आप राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथ एक हादसा हो गया। दरअसल, बुधवार को मानसून सत्र में भाग लेने के लिए आप राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा जैसे ही संसद पहुंचे,  इस दौरान संसद परिसर में राघव चड्ढा को एक कौआ उनके सिर पर चोट मार गया। राघव उस समय फोन पर बात कर रहे थे।  इस घटना की तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर इस घटना की वायरल तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि राघव चड्ढा कौवो के हमले से बचते दिखाई दे रहे हैं।

वहीं,  इससे पहले ‘आप’ के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने मणिपुर मामले को लेकर पत्रकारों से कहा कि संसद में शायद ही कभी ऐसा हुआ होगा, जब देश के एक बेहद ज्वलंत मुद्दे पर सवाल करने पर किसी राज्यसभा सांसद को निलंबित किया गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी सांसद का पूरे सत्र के लिए निलंबन विशेष परिस्थिति में किया जाता है। ऐसा तब किया जाता है, जब उस सांसद ने संसद के भीतर कोई हिंसक कार्य किया हो या उसने संसद का कोई प्रस्ताव फाड़कर सभापति की कुर्सी की ओर फेंका हो या फिर उसने अपनी किसी गतिविधि से संसद की गरिमा को ठेस पहुंचाई हो। श्री चड्ढा ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सिफर् सभापति की कुर्सी के पास जाकर सवाल करने के लिए पूरे सत्र से निलंबित कर दिया गया है। मणिपुर की घटना सिफर् एक राज्य का मसला नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला है इसलिए इस मुद्दे पर संसद में वृहद और विशेष चर्चा कराने की जरूरत है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.