Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, कठिन समय में भी कार्यक्रम में पहुंचने... राजस्थान पंचायत चुनावों में कांग्रेस की बंपर जीत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले और वसुंधरा रा... वेस्ट दिल्ली पुलिस की साइबर सेल का बड़ा मेगा ऑपरेशन: जामताड़ा से संचालित हो रहे अंतरराज्यीय साइबर ठग... संभल में शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद के बीच उठा धरणी वराह कूप का मुद्दा, अतिक्रमण मुक्त कर... मुंबई के कुर्ला में पब्लिक गार्डन में कपल पर हमला मामला: जुवेनाइल कोर्ट ने छह नाबालिग आरोपियों को 4 ... मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजायाफ्ता मुस्कान को सता रही बड़ी बेटी की याद, जेल प... चेन्नई में अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन शुरू, नवविवाहित जोड़े को आशीर्व... वृंदावन पहुंचकर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने फिर दोहराया पुराना बयान, बोले- हमारे ठा... लखनऊ के कौशल दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी का बड़ा संबोधन: एक साल और सोना न खरीदने की अपील, बोले- IT... जश्न का शोर बन रहा है जानलेवा: बलिया में डीजे की तेज आवाज के बीच 20 दिन की मासूम की मौत से फिर उठे ग...

कचरे की तरह हजारों की संख्या में फेंका गया आधार कार्ड, प्रशासन की ये कैसी लापरवाही

55

बरवानी: सेंधवा, कॉलोनी के खाली प्लाट पर लावारिस हालत में पड़े मिले सैकड़ों आधार कार्ड कुछ लिफाफे बंद तो कुछ अधिक जले मिले पूर्व पार्षद व नेता प्रतिपक्ष ने कहा इन आधार कार्ड ओं का दुरुपयोग हो सकता है।

सेंधवा शहर की सोनी कॉलोनी में खाली पड़े प्लाट पर बड़ी मात्रा में आधार कार्ड लावारिस हालत में पड़े हुए मिले हैं। सूचना मिलते ही पूर्व पार्षद प्रिंस शर्मा ने मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि वहां पर सैकड़ों की संख्या में आधार कार्ड लावारिस हालत में पड़े हुए हैं कुछ आधार कार्ड लिफाफे बंद है तो कुछ आधार कार्ड आदि जले हुए थे। पूर्व पार्षद का कहना है कि यह बड़ी लापरवाही है। इन आधार कार्ड का कोई भी व्यक्ति दुरुपयोग कर सकता है अगर इनका नत्थीकरण किया जाना था तो सही तरीके से और व्यवस्थित रूप से होना था। यह जिस किसी ने भी इन आधार कार्ड को इस तरह लावारिस हालत में फेंका है उनकी तलाश कर उन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

 एक तरफ आधार कार्ड बनवाने और उन्हें अपडेट करवाने के लिए ग्रामीण आधार सेंटरों पर लंबी-लंबी कतारें लगा रही है तो वहीं दूसरी तरफ इस तरह से आधार कार्ड को लावारिस हालत में फेंकना एक बड़ी लापरवाही प्रतीत हो रही है। पूर्व पार्षद ने इस पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.