Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: विदेशी फूलों से महका बाबा महाकाल का दरबार, 44 घंटे तक लगातार होंगे दर्शन; जानें ... Tantrik Kamruddin Case: 8 लोगों का कातिल तांत्रिक कमरुद्दीन, अवैध संबंध और तंत्र-मंत्र के खौफनाक खेल... Delhi News: दिल्ली में नकली और घटिया दवाओं पर बड़ा एक्शन, स्वास्थ्य मंत्री ने 10 फर्मों के खिलाफ दिए... Mumbai Mayor Action: मुंबई की मेयर बनते ही एक्शन में ऋतु तावड़े, अवैध बांग्लादेशियों और फर्जी दस्ताव... ED Action: कोयला घोटाले के आरोपियों पर ईडी का शिकंजा, 100 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी अटैच Last Cabinet Meeting: मोदी सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक खत्म, किसानों और युवाओं के लिए हुए ये बड़े ऐल... Amit Shah News: अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- 'ट्रेड डील से किसानों को नहीं होगा कोई नुकस... PM Modi in Guwahati: असम में गरजे पीएम मोदी, बोले- 'सत्ता से बाहर होकर कांग्रेस और जहरीली हो गई' Noida Metro News: नोएडा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सेक्टर-142 और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो कॉरिडोर को ... Noida School Bomb Threat: नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गैंग का भंडाफोड़, STF न...

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया पटवारी तो कार्रवाई से बचने निगल लिए साढ़े चार हजार रुपये डाक्टरों ने निकाला

27

 कटनी,। कटनी में लोकायुक्त ने एक पटवारी को रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ा तो उसने कार्रवाई से बचने रिश्वत की रकम चबाकर निगल ली। इसके बाद लोकायुक्त ने पुलिस की मदद से आरोपित पटवारी को जिला अस्पताल ले जाकर उसके पेट से वापस नोट निकलवाने का प्रयास किया। इस दौरान उसके पेट से डाक्टरों ने लुगदी बने नोट निकाले जिसे सुरक्षित किया गया है।

पांच हजार रुपये की थई मांग

कटनी जिले के बिलहरी हल्का में पदस्थ पटवारी को जबलपुर लोकायुक्त की टीम रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपित पटवारी ने जमीन के सीमांकन कार्य करने के एवज में पांच हजार की रिश्वत मांगी थी। जिसे लेते हुए लोकायुक्त ने पटवारी को दबोचा है, लेकिन कार्रवाई के दौरान ही पटवारी ने रिश्वत की रकम को मुंह में निगल कर चबाने लगा। टीम में शामिल अधिकारियों ने रिश्वत की रकम उसके मुंह निकालने के प्रयास किए, लेकिन पटवारी ने अधिकारी की अंगुली को काट दिया।

जिला अस्पताल में डाक्टरों ने निकाली लुगदी

जानकारी के अनुसार कटनी के बिलहरी में हल्का पटवारी के पद पर पदस्थ गजेंद्र सिंह ने चंदन लोधी से जमीन सीमांकन और रिपोर्ट के बदले में रिश्वत की मांग की थी। जिसकी शिकायत 10 जुलाई 2023 कों प्रार्थी द्वारा जबलपुर लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक के समक्ष उपस्थित होकर की गई थी। शिकायत के बाद जिसके बाद अधिकारियों ने शिकायत की जांच करते हुए शिकायत जाच को सही पाया। रिश्वत की रकम लेने के लिए गजेंद्र सिंह ने अपने निजी कार्यालय में चंदन को बुलाया था, जिसके बाद पूर्ण नियोजित तरीके से लोकायुक्त की टीम ने करवाई की। पटवारी ने 500 के 9 नोटों को निगल कर करवाई से बचने का प्रयास किया। पटवारी को निगले गए नोटों कों निकालने कटनी जिला अस्पताल लाया गया है, जहं पर डाक्टरों की टीम के विशेष उपचार देकर नोटों की गली हुई गड्डी निकाली गई। ऐसा पहली बार हुआ कि सबूत की खातिर पेट में गए पैसे उगलवाने पुलिस रिश्वत खोर को लेकर चिकित्सालय पहुंची है। पूरी करवाई में लोकायुक्त निरीक्षक कमल सिंह उईके सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति रही।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.