Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

नाला पार करने के दौरान बाइक समेत बहा युवक तैरना जानता था इसलिए बच गई जान वीडियो वायरल

46

भिलाई। छत्तीसगढ़ के कुम्हारी थाना क्षेत्र के ग्राम सुरजीडीह के पास उफनते जंजगिरी नाला को पार करने के दौरान एक युवक बाइक समेत बह गया। युवक कुछ दूर तक बहते हुए चला गया। लेकिन गनीमत की बात रही कि उस युवक को तैरना आता था। तैरना आने के कारण उस युवक की की जान बच गई। हालांकि उसकी बाइक नाले में ही डूबी हुई है। जिसे अभी तक बाहर नहीं निकाला जा सका है। युवक के नाले में बहने का यह वीडियो काफी तेजी से प्रसारित हो रहा है।

जानकारी के अनुसार उक्त वीडियो रविवार का बताया जा रहा है। जिसमें एक युवक बाइक लेकर उफनते नाले को पार करने का प्रयास कर रहा था। पानी का बहाव तेज होने के कारण वो नाले के बीच में ही फंस गया। उसने काफी कोशिश की कि वो बाइक को वापस घुमाकर नाले से बाहर निकल जाए लेकिन, वो सफल नहीं हो सका। पानी के तेज बहाव में वो बाइक समेत नाले में बह गया। बाइक से अलग होने के बाद वो कुछ दूर तक पानी में बहते हुए आगे गया और तैरकर नाले से बाहर निकला। वीडियो में नजर आ रहे युवक की पहचान नहीं हो सकी है।

बताया जा रहा है कि वो ग्राम सुरजीडीह का ही रहने वाला है। हालांकि अभी भी उसकी बाइक नाले में ही में डूबी हुई है। जिसे बाहर नहीं निकाला जा सका है। ये एक तरह की लापरवाही ही है। यदि युवक को तैरना नहीं आता तो गंभीर घटना हो सकती थी। जबकि प्रशासन भी लोगों से अपील कर रहा है कि बारिश में उफनते नदी नालों को पार करने का प्रयास न करें। ऐसा करने से किसी की जान जा सकती है। इसके बाद भी लोग ऐसा करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.