Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

राजगढ़ में मोहनपुरा बांध का एक गेट खोलकर 67 क्यूमेक पानी बहाया – Rajgarh News: राजगढ़ में मोहनपुरा बांध का एक गेट खोलकर 67 क्यूमेक पानी बहाया

73

राजगढ़ । जिले में तो फिलहाल वर्षा बहुत अधिक नहीं हुई है, लेकिन सीमावर्ती जिलों में तेज वर्षा के चलते मोहनपुरा बांध का एक गेट खोलकर 67 क्यूमेक पानी बहाया गया। अभी तक जिले में 443.8 मिमी वर्षा हुई है। माना जा रहा है की आने वाले दिनों में लगातार बांध खोलने की स्थिति बन सकती है।

उल्लेखनीय है की एक दिन पहले शनिवार को सीहोर जिले में हुई जोरदार वर्षा के कारण जिले की नेवज, पार्वती नदियां उफान पर आ गई थी। नेवज नदी में एक युवक भी फंस गया था जिसे रात को ही रेसक्यू कर बाहर निकाला गया था।

ऐसे में नेवज नदी के ऊपर बने मोहनपूरा बांध में भी सीहोर में हुई जोरदार वर्षा का असर देखने को मिल रहा है। साथ ही जिले में बीच बीच में हुई वर्षा के कारण अब मोहनपुरा बांध के गेट खोलने की नौबत आ गई है।

बांध के जल स्तर को 392 मीटर लेवल तक मेंटेन करने की प्लानिंग है। जिसके चलते रविवार को सुबह 11.15 बजे बांध का एक गेट खोला गया।

देर शाम तक 67 क्यूमेक पानी बहाया

जानकारी के मुताबिक बांध के जल स्तर को 392 मीटर लेवल पर मेंटेन करने के लिए सुबह 11.15 बजे से लेकर रात 8 बजे बाद तक बांध के गेट को खोलकर रखा गया था। गेट को 7 सेंटीमीटर तक खोला गया था। साथ ही प्रति सेकंड बांध से 67 क्यूमेक पानी को बहाया जा रहा था। ऐसे में देर शाम तक काफ़ी पानी बहा दिया गया था। नागरिकों की सुरक्षा को लेकर पहले ही नेवज नदी क्षेत्र के लोगो को नदी से दूर रहने व नदी में नहीं उतरने की हिदायत दी गई थी। इसके लिए विधिवत सूचना जारी करा दी थी।

गत वर्ष से 100 मिलीमीटर वर्षा कम

गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष अभी तक करीब 100 मिमलीटर वर्षा कम हुई है। गत वर्ष इस अवधि तक 541.9 मिमी वर्षा हुई थी, जो अब बढ़कर 448.8 मिमी ही वर्षा ही सकी है। अभी तक जिले में सबसे अधि वर्षा जीरापुर में 615 मिमी दर्ज की है जो गत वर्ष के मुकाबले 200 मिमी अधिक है।

अभी एक गेट 7 सेंटी मीटर खोला गया है. जिससे पानी निकाला जा रहा है. और पानी यदि आता है टी उसको भी निकाला जाएगा, ताकि वाटर लेबल को मेंटेन किया जा सके।

– अशोक दीक्षित, परियोजना प्रबंधक मोहनपुरा बांध राजगढ़

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.