Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...

Income Tax News: एक हजार शुल्क के साथ हो रहा आधार व पैन लिंक का आवेदन

62

 ग्वालियर एक हजार रुपये के शुल्क के साथ आधार व पैन लिंक का आवेदन हो रहा है। करदाता पैन लिंक कराने के लिए आवेदन कर भी रहे हैं। लेकिन 30 जून के बाद जो भी आधार पैन लिंक के आवेदन किए जा रहे हैं उसमें केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड का कहना हैं कि पैन और आधार लिंक होने में करीब 30 दिन का वक्त लग सकता है। यदि पैन व आधार इन तीस दिन में लिंक नहीं होता है तो फिर करदाता के लिए मुसीबतें और भी बढ़ सकती हैं। पैन व आधार लिंक न होने पर करदाता काफी सारे लाभों से वंचित रह जाएगा।

नहीं हो पाएगा वेरीफिकेशन

पैन लिंक न होने पर 31 जुलाई तक रिटर्न फाइल करने पर भी ई वेरीफिकेशन नहीं हो सकेगा। जिसके कारण से न तो आयकर रिफंड होगा और न हीं पुराने रिफंड पर करदाता को ब्याज मिलेगा। इसके साथ ही टीडीएस और टीसीएस भी अधिकतम दर पर कटेगा। चार्टर्ड अकाउंटेंट सचिन गुप्ता बताते हैं कि पैन व आधार लिंक यदि 31 जुलाई के बाद हुआ तो ढाई लाख से अधिक आय वाले हितग्राही द्वारा भरे गए रिटर्न पर एक हजार रुपये की पैनाल्टी लगेगी और 5 लाख से अधिक आय वालों पर 5 हजार रुपये की पैनाल्टी भुगतना पड़ेगी।

नहीं मिलेगा रिफंड का ब्‍याज

यदि पैन लिंक नहीं हुआ तो लेट फीस के साथ साथ आपकी आय पर रिफंड भी विभाग नहीं देगा। पैन व आधार को समय रहते लिंक कराएं। अन्यथा समय अवधि में आयकर रिटर्न तो फाइल हो जाएगा। पर आपको मिलने वाली सुविधाओं से विभाग वंचित कर देगा। देखा जा रहा है जो लोग 1 जुलाई के बाद आधार और पैन लिंक कराने केलिए आवेदन कर रहे है उनके पैन व आधार लिंक होने में परेशानी आ रही है।

रोक दी जाएंगी सुविधाएं

काफी सारे करदाता पैन व आधार लिंक न होने के चलते अबतक आयकर रिटर्न नहीं कर सके। जो लोग आयकर रिटर्न कर चुके है उन्हें पैन लिंक न होने पर सुविधाओं से वंचित होने का डर सता रहा है।क्योंकि विभाग का कहना है कि पैन लिंक न होने पर करदाता को मिलने वाली सभी सुविधाएं रोक दी जाएंगी। एक्सपर्ट का कहना है कि यदि आधार व पैन लिंक नहीं हो पा रहा है तो भी 31 जुलाई से पहले आयकर रिटर्न फाइल करें जिससे आप पैनाल्टी से तो बच सकेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.