Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की 'रामायण', 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प भारत में हत्या के मामलों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, पिछले 25 वर्षों में घटे पुरुषों के कत्ल लेकिन महिल... हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 की तैयारियां शुरू, गंगा नदी को साफ रखने के लिए लगाया जाएगा 'ट्रैश बूम इंटरसेप... बिहार के खगड़िया में अंधविश्वास की खौफनाक हद, झाड़-फूंक के विरोध पर पति ने कुदाल से काटकर की पत्नी क... दिल्ली एम्स में चल रहा है पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इलाज, डॉक्टरों की टीम रख रही है नजर अमूल और मदर डेयरी के दूध हुए महंगे, 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें— जानें अब कितने चुकाने होंगे दा... भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने की सगाई, गर्लफ्रेंड समरीन कौर को न्यूजीलैंड में किया रोमांटिक प्र...

शहडोल के व्यापारी की कार जोहिला नदी में गिरी पति-पत्नी की मौत बेटा गंभीर

44

 उमरिया, । जिले के नौरोजाबाद और पाली थाना अंतर्गत जोहिला पुल पर एक ट्रक की टक्कर लगने से शहडोल के व्यापारी की कार नदी में जा गिरी। इस घटना में व्यापारी अर्पित अग्रवाल, उसकी पत्नी स्वाति अग्रवाल की उमरिया अस्पताल में मौत हो गई। वहीं इस घटना में आठ साल का मासूम बच्चा घायल हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और कार को नदी से निकाल लिया गया। घायलों को बाहर निकालने के बाद पुलिस को पता चला कि कर शहडोल के व्यापारी कार्तिक अग्रवाल निवासी जैन मंदिर के पास की है।

तीनों को भेजा अस्पताल

बताया जाता है कि पुलिस एवम स्थानीय लोगों की मदद से कार में सवार शहडोल निवासी कार्तिक अग्रवाल उनकी पत्नी एवम 8 वर्षीय मासूम को बाहर निकाला गया और तीनों घायलों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया। मौके पर एसपी प्रमोद कुमार सहित पुलिस के आला अधिकारी मौजूद थे।

 

मासूम की हालत गंभीर

सूत्रों की मानें तो मासूम की हालत भी ज्यादा गंंभीर है,जिस वजह से पहले उसे शहडोल जिला अस्पताल भेजा गया और बाद में जबलपुर रेफर कर दिया गया। घायल दंपती को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल उमरिया भेजा गया था जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। एसपी प्रमोद सिन्हा ने बताया कि कार्तिक की कार को एक ट्रक ने तेज गति में पीछे से टक्कर मार दी थी जिस कारण हादसा हो गया।

50 फीट नीचे गिरी कार

उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना अंतर्गत रात करीब 8:30 बजे के लगभग यह हादसा हुआ। ट्रक ने जोहिला पुल के ऊपर कार को पीछे से टक्कर मार दी थी जिससे कार जोहिला पुल से 50 फीट नीचे जा गिरी।

जबलपुर से लौट रहे थे

शहडोल निवासी कार्तिक अग्रवाल अपनी पत्‍नी और मासूम बच्चे के साथ एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जबलपुर गए हुए थे। घटना के समय वे अपननी कार क्रमांक एमपी 18 सीए 2164 से जबलपुर से अपने घर शहडोल जा रहे थे। रात करीब 8:30 के लगभग जैसे ही उनकी कार जोहिला पुल के ऊपर पहुंची तो पीछे से आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी की कार जोहिला पुल मे लगी रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। कार के नीचे गिरते ही कार्तिक अग्रवाल तथा पत्‍नी और मासूम बच्चा कार में ही फ़ंस गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.