Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

में परीक्षा दे रही पत्नी की कापी फाड़ी पति बोला-मुझे नहीं पढ़ाना शिवपुरी का मामला

48

शिवपुरी। मप्र के शिवपुरी जिले में स्थित पिछोर के छत्रसाल महाविद्यालय में शनिवार को स्नातक कला द्वितीय वर्ष की परीक्षा दे रही एक महिला की उत्तरपुस्तिका उसके पति ने फाड़ दी। पति अचानक परीक्षा कक्ष में आया और पत्नी की सीट पर जाकर उत्तर पुस्तिका फाड़ते कहा कि मुझे नहीं पढ़ाना। पत्नी मौके पर ही फफक-फफक कर रोने लगी। घटना का वीडियो अब लोग उत्तर प्रदेश के ज्योति मौर्य प्रकरण से जोड़कर बहुप्रसारित कर रहे हैं।

यह है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार संकटमोचन कालोनी निवासी पति मनमोहन लोधी परीक्षा कक्ष में जब पत्नी आरती लोधी की सीट तक पहुंचा, उस समय पर्यवेक्षक दूसरे काम में व्यस्त थे और उसे देख नहीं पाए। कापी फाड़ने के बाद शिक्षकों ने मनमोहन को पकड़ लिया। उसने उनसे यही कहा कि वह अपनी पत्नी को पढ़ाना नहीं चाहता है। इसके बाद कालेज प्रबंधन ने पुलिस को बुलाकर उसे उनके हवाले कर दिया।

पति करता है परेशान

आरती ने बताया कि पति उसे परेशान करता है, इसलिए वह उसके साथ नहीं रह रही है। अब उसने यहां आकर यह हरकत कर दी है। प्राचार्य एसएस गौतम का कहना था कि महिला ने पति-पत्नी का विवाद बताकर आगे किसी कार्रवाई से इन्कार किया है, इसलिए बाद में पुलिस ने भी दोनों को समझाइश देकर घर जाने दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.