Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

अमरगढ़ के झरने में फिर डूबा युवक सुरक्षा इंतजाम नहीं होने से एक पखवाड़े में दूसरी घटना

56

 सीहोर। रविवार की सुबह अपने दोस्तों के साथ शाहगंज थाना के तहत आने वाले अमरगढ़ झरना पिकनिक मनाने गया युवक तेज धार की चपेट में आने से गहरे पानी में चला गया! सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस व वनअमले के साथ ही नर्मदापुरम एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू कर रही है, लेकिन शाम तक युवक का पता नहीं चल सका है।

जानकारी के अनुसार शिवकांत पिता बलराम यादव 29 वर्ष निवासी मालाखेड़ी नर्मदापुरा अपने दोस्तों के साथ रविवार की सुबह अमरगढ़ फाल पर पिकनिक मनाने गया था, जहां वह झरने के तेज बहाव की चपेट में आने से गहरे पानी में चला गया।

जब वह नहीं मिला तो दोस्तों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद शाहगंज पुलिस, वन अमले के साथ ही नर्मदापुरम से एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

14 जुलाई को अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने अमरगढ़ झरने पर आया भोपाल निवासी आकाश जायसवाल पिता दिगम्बर जायसवाल उम्र 28 वर्ष निवासी मिनाल रेसीडेंसी भोपाल झरने के तेज बहाव में आ गया और डूब गया था। छह घंटे की मशक्कत के बाद पानी के अंदर पत्थरों में फंसा शव निकाल लिया गया था।

इस घटना के बाद बाद भी सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हो सके, जिससे एक पखवाड़े में यह दूसरी घटना हो गई। शाहर टीआई पंकज वाडेकर ने बताया कि अपने दोस्तों के साथ शिवकांत अमरगढ़ फाल आया था, जो झरने में नहाते समय दोपहर करीब तीन बजे गहरे पानी में जाने से डूब गया। सुबह फिर रेस्क्यू किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.