Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने पहली बार राज्यसभा सांसद बने 36 बीजेपी नेताओं से की मुलाकात, दिया 'वर्तमान में जीने' का ... संसद का गतिरोध बरकरार: रिजिजू ने मांगा सहयोग, राहुल गांधी बोले— "अमित शाह के बयान के बिना नहीं चलेगा... सुंदरगढ़ भूमि विवाद: बिना ग्रामसभा की सहमति 12 गांवों की जमीन पर कब्जा, आप सांसद संजय सिंह ने संसद म... राहुल गांधी की छात्रों के साथ पीसी: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर और जंतर-मंतर के प्रदर्श... अररिया में सनसनीखेज खुलासा: पड़ोसियों को फंसाने के लिए मां-बहन ने की बेटी की हत्या! पिता के बयान से ... शामली में पुलिस एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी फुरकान ढेर! कैराना पलायन का था मास्टरमाइंड, एक सिपाही को... संत कबीर नगर: 21 साल की शादी और 5 बच्चों के बाद पत्नी को हुआ प्यार, पति ने खुद मंदिर में रचाई प्रेमी... अखिलेश यादव का नया नारा: "PDA में P का मतलब पंडित भी", जनेश्वर मिश्र जयंती से भाजपा पर साधा बड़ा निश... इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती रैली: सेंटर जाने से पहले साथ रख लें ये 9 जरूरी दस्तावेज, वरना होंगे बाहर... झारखंड छात्र आंदोलन: ईगो नहीं, मुद्दों की लड़ाई! जानें जंतर-मंतर प्रदर्शन से इसकी अलग पहचान

IND vs WI 2nd Test: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच 100वां टेस्ट मैच मुकेश कुमार ने किया डेब्यू

34

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच त्रिनिदाद में खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने इसके लिए टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। भारत ने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन में बदलाव किया है और मुकेश कुमार को मौका दिया है। यानी इस टेस्ट मैच में मुकेश भारत के लिए डेब्यू टेस्ट मैच खेलेंगे। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस के बाद बताया कि शार्दुल ठाकुर फिट नहीं है और मुकेश कुमार को डेब्यू करने जा रहे हैं।

मुकेश कुमार का करियर

राइट आर्म मीडिया फास्ट बॉलर मुकेश ने घरेलू मैचों में दमदार प्रदर्शन किया है। मुकेश ने 70 फर्स्ट क्लास पारियों में 149 विकेट झटके हैं। उनका एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 40 रन देकर 6 विकेट लेना रहा है। उन्होंने 6 बार पांच या इससे ज्यादा विकेट लिए हैं। मुकेश को आईपीएल के पिछले सीजन में खेलने का मौका मिला और वे दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे थे। मुकेश ने आईपीएल 2023 के 10 मैचों में 7 विकेट लिए हैं।

प्लेइंग XI: वेस्टइंडीज

क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), तेजनारायण चंद्रपॉल, किर्क मैकेंजी, जर्मेन ब्लैकवुड, एलिक अथानाज़, जोशुआ दा सिल्वा (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, अल्जारी जोसेफ, केमर रोच, जोमेल वारिकन, शैनन गेब्रियल

प्लेइंग XI: भारत

यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, जयदेव उनादकट, मुकेश कुमार, मोहम्मद सिराज

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.