Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

नौ दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं मौनी राॅय पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस ने बताई अपनी हालत

21

Mouni Roy: टेलीविजन की पॉपुलर एक्ट्रेस मौनी राॅय हॉटेस्ट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। मौनी को नागिन सीरियल से काफी फेम मिली है। फिलहाल मौनी अपने काम से ब्रेक लेकर दुबई में वेकेशन एंजाॅय कर रही हैं। वहीं, अब खबरें मिल रही है कि मौनी की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। इस बात की जानकारी मौनी ने खुद एक पोस्ट शेयर कर दी है। मौनी ने बताया कि अब वे पहले से बेहतर महसूस कर रही हैं। वे पिछले 9 दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं, लेकिन अब वे ठीक हैं। इस पोस्ट के जरिए मौनी ने अपने करीबी दोस्तों का शुक्रिया अदा किया है।

मौनी ने शेयर किया हेल्थ अपडेट

मौनी ने कुछ फोटोज शेयर कर कैप्शन में लिखा, “अस्पताल में 9 दिन बिताने के बाद मैं अब तक किसी भी चीज से काफी ज्यादा शांति फिल कर रही हूं। यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं घर वापस आ गई हूं और धीरे-धीरे ही सही लेकिन मैं ठीक हो रही हूं। मेरे सबसे प्यारे दोस्तों को बहुत-बहुत थैंक्यू, जिन्होंने अपना कीमती समय मेरी देखभाल में लगाया, मुझे शुभकामनाएं और प्यार भेजा। साथ ही एक्ट्रेस ने अपने पति सूरत नांबियार के लिए भी एक स्पेशल पोस्ट लिखा और कहा आपके जैसा कोई नहीं हैं, मैं हमेशा आभारी हूं।” मौनी की इस पोस्ट पर उनके फैंस उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

फैंस ने की मौनी के लिए प्रार्थना

एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, “हम प्रार्थना करेंगे कि आपकी सेहत जल्दी ठीक हो जाए।” इससे पहले भी मौनी ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने धोखे की तरफ इशारा किया था। वहीं, मौनी के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही साइंस-फिक्शन हाॅरर काॅमेडी फ्लिक ‘द वर्जिन ट्री में नजर’ आने वाली हैं। फिल्म में मौनी के साथ-साथ संजय दत्त, पलक तिवारी और सनी सिंह भी मुख्य किरदार में आएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.