Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिल... मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंध... दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर क्यों हुआ दूसरे नंबर पर, समाजसेवी श्रीकृष्ण राय पुरोहित ने गिनाई कमियां दिल्ली को मिली 11 किलोमीटर लंबे भव्य छठ घाट की सौगात, मुनक नहर के कायाकल्प के बाद हुआ उद्घाटन अरुणाचल प्रदेश में दर्दनाक हादसा, भीषण आग की चपेट में आने से महिला और तीन बच्चों समेत चार लोगों की ज... मैथिली ठाकुर के पिता पर जमीन कब्जाने के गंभीर आरोप, तेज प्रताप यादव ने की निष्पक्ष जांच की मांग गाजियाबाद की डासना जेल में आजम खान से मिले शिवपाल यादव, योगी सरकार पर लगाए गंभीर उत्पीड़न के आरोप देहरादून में तेज रफ्तार का खौफनाक कहर, गाड़ियों की रेस के दौरान फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो की टक्कर से...

बालाघाट के स्कूल में जहरीले सांप के डसने से साढ़े पांच वर्षीय छात्रा की मौत

59

बालाघाट/कटंगी। शासकीय प्राथमिक शाला जमुनिया में कक्षा पहली की छात्रा को जहरीले सांप ने डस दिया। जिससे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव बरामद किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को रोज की तरह छात्रा पलक पिता संत कुमार भलावी उम्र पांच वर्ष छह स्कूल गई थी। तभी दोपहर में साढ़े 12 बजे स्कूल में स्थित शौचालय में बाथरूम के लिए गई थी। बाथरूम से वापस आने पर शिक्षकों को सांप के डसने की जानकारी दी। जिस पर शिक्षकों ने बिना देरी किए उसे मोटरसाइकिल में बैठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटंगी में लाकर भर्ती कराए। जहां पर डाक्टर ने छात्रा का उपचार शुरू कराया गया। करीब ढाई बजे डाक्टर द्वारा पलक भलावी को मृत घोषित कर दिया।

गांव में शोक का माहौल

घटना के संबंध में शिक्षक सुरेश कुमार ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर में छात्रा पलक भलावी स्कूल स्थित परिसर में के बाथरूम में गई थी। जहां से वापस आने पर उसने बताया कि उसे सांप ने डस दिया है। जिसे तत्काल ही मोटरसाइकिल में बैठालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटंगी लेकर गए। उसकी उपचार के बाद कुछ देर में मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे ग्राम जमुनिया में शोक का माहौल है।

परिवार में एक ही थी बेटी

मृतका के पिता संत कुमार भलावी ने बताया कि उसके परिवार में उसकी एक ही बेटी थी और कक्षा पहली में पढ़ती थी। शुक्रवार को भी रोज की तरह गांव के स्कूल में पढ़ने गई थी। स्कूल से जानकारी मिली थी कि पलक बाथरूम गई थी वहां उसे सांप ने डस दिया है, जब कटंगी अस्पताल गए तो उपचार के बाद मौत हो गई। बताया गया है कि स्कूल परिसर में जहां शौचालय है उसी जगह छेद है। उसी से निकलकर सांप ने उसकी बेटी को डस दिया।

इनका कहना

शासकीय प्राथमिक शाला जमुनिया में कक्षा पहली की एक छात्रा को सांप ने डस दिया था। जिससे उसकी उपचार के दौरान कटंगी अस्पताल में मौत हो गई। सूचना मिलने पर शव बरामद कर पंचनामा कार्यवाही पूरी की। शव का पोस्टमार्टम करवाकर स्वजनों को साैंप मर्ग कायम किया है।-पीएल अहाके, सहायक उपनिरीक्षक, पुलिस थाना कटंगी

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.