Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

काफिला रोक झोपड़ी में पहुंचे मुख्यमंत्री चौहान ढाई लाख का चेक दिया ललिताबाई ने चाय बनाकर पिलाई

45

 नरसिंहपुर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गाडरवारा में शुक्रवार को रोड शो के बाद 4825.01 करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया था। साथ ही अरहर दाल एक्सपोर्ट क्लस्टर बनाने की घोषणा भी की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री गाडरवारा के विवेकानंद वार्ड निवासी ललिताबाई के घर पहुंच गए। ललिताबाई ने बताया कि उनके पति व बड़े बेटे की मौत हो गई है। घर कच्चा है और आर्थिक हालत ठीक नहीं है। मुख्यमंत्री ने तत्काल ढाई लाख रुपये की राशि का चेक दिया। महिला ने मुख्यमंत्री को चाय बनाकर पिलाई।

काफिला रोककर अचानक एक झोपड़ी में पहुंच गए

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने गाडरवारा प्रवास के दौरान अपना काफिला रोककर अचानक एक झोपड़ी में पहुंच गए और निरंजन वार्ड निवासी ललिता बाई से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता के साथ उन्हें तत्काल घर बनाने के लिए ढाई लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक सौंपा। मेरी लाड़ली बहनों अभी पैसों की व्यवस्था में लगा हूं, जैसे-जैसे व्यवस्था होती जाएगी, ₹1,000 से बढ़ाकर ₹1,250 करूंगा। फिर ₹1,500…

₹1,750…

₹2,000…

₹2,250…

₹2,500…

₹2,750…

और फिर ₹3,000 कर दूंगा।

गरीब के घर आकर प्रदेश के मुखिया ने चाय के लिए आग्रह किया

मुख्यमंत्री के जाने के बाद ललिता बाई ने प्रतिक्रिया देते हुए मीडिया से कहा कि आज उनके यहाँ उनके भैया शिवराज ने आकर मुझे जो स्नेह दिया है वह कभी नहीं भूल सकती एक गरीब के घर आकर प्रदेश के मुखिया ने चाय के लिए आग्रह किया ये हम बहनों के लिए गर्व की बात है। मुख्यमंत्री को उन्होंने आत्मीयता से चाय पिलाई। बहन का अपने प्रति स्नेह देख मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाव विभोर हो गये थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.