Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

सरकार ने खिलाफ राजेंद्र गुढ़ा को बयानबाजी करना पड़ा भारी, गहलोत ने मंत्री पद से किया बर्खास्त

65

राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने ही मंत्री राजेंद्र गुढ़ा को मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्र ने बताया कि यह कार्रवाई गुढ़ा द्वारा शुक्रवार को विधानसभा में महिला अत्याचार के मुद्दे पर अपनी ही सरकार को घेरने के कुछ घंटों बाद हुई है। एक आधिकारिक सूत्र ने बताया, ”राजेंद्र गुढ़ा को राज्य मंत्री के पद से हटा दिया गया है।”

दरअसल, गुढ़ा ने राज्य में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया था। गुढ़ा ने आज विधानसभा में अपनी ही सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा, ”राजस्थान में, ये सच्चाई है कि हम महिलाओं की सुरक्षा में असफल हो गए। और यहां जिस तरह से अत्याचार बढ़े हैं महिलाओं के ऊपर, मणिपुर के बजाय हमें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।”

बताते चलें कि राजस्थान में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। 200 सदस्यीय विधानसभा सीट के लिए कांग्रेस दूसरी बार लगातार सत्ता में आने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। हाल ही में सचिन पायलट के साथ पार्टी हाईकमान ने बैठक कर उनकी मांगों को मानते हुए राज्य में एकजुट होकर लड़ने पर जोर दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.