Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत में हत्या के मामलों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, पिछले 25 वर्षों में घटे पुरुषों के कत्ल लेकिन महिल... हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 की तैयारियां शुरू, गंगा नदी को साफ रखने के लिए लगाया जाएगा 'ट्रैश बूम इंटरसेप... बिहार के खगड़िया में अंधविश्वास की खौफनाक हद, झाड़-फूंक के विरोध पर पति ने कुदाल से काटकर की पत्नी क... दिल्ली एम्स में चल रहा है पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इलाज, डॉक्टरों की टीम रख रही है नजर अमूल और मदर डेयरी के दूध हुए महंगे, 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें— जानें अब कितने चुकाने होंगे दा... भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने की सगाई, गर्लफ्रेंड समरीन कौर को न्यूजीलैंड में किया रोमांटिक प्र... नोटबंदी के 10 साल और 'खजांची' का 10वां जन्मदिन, अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बोला तीखा हमला दिल्ली की जहरीली हवा और AQI आंकड़ों के अंतर पर CPCB की सफाई, पवन खेड़ा ने सरकार को घेरा हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, नोएडा की आईटी कंपनी के वाइस चेयरमैन समेत पूरे परिवार की... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सीआरपीएफ चौकी पर आतंकी हमला, लश्कर कमांडर लतीफ भट पर शक

शिव भक्त सारा ने फिर से जीत लिया दिल, कठिन अमरनाथ यात्रा पर निकली सैफ की बेटी

65

वैसे ता इन दिनों बॉलीवुड में  स्टार किड्स का ही जलवा देखने को मिल रहा है। कोई अपने व्यवहार के कारण तो कोई अफेयर के कारण चर्चा में बना ही हुआ है। इनमें से एक  स्टार किड ऐसा है जिसने अपने मां-बाप की बनाई पहचान को साइड कर अपनी एक अलग पहचान बना ली है। आज वह एक बार फिर लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही।

हम बात कर रहे हैं ‘नमस्ते’ गर्ल सारा अली खान की, जिनकी सादगी का हर कोई दिवाना है। यह तो किसी से छिपा नहीं है कि सारा भोलेनाथ की बहुत बड़ी भक्त है, तभी तो वह सावन के पावन महीने में बाबा बर्फानी के दर्शन करने पहुंची। उनकी अमरनाथ यात्रा  का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में सारा बाबा बर्फानी के दर्शन के बाद डंडे के सहारे सीढ़ियों से नीचे उतरती हुईं नजर आ रही हैं। गले में भगवा रंग का दुपट्टा पहने सारा महादेव की  भक्ति में लीन नजर आ रही है। लोगों को शिव भक्त सारा का यह अंदाज बेहद पसंद आ राहा है, वह उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं।

PunjabKesari

इससे पहले सारा ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें वह हसीन वादियों का लुत्फ उठाती नजर आ रही थी। याद हो कि कुछ दिन पहले ही सैफ की लाडली ने भारी बर्फबारी के बीच केदारनाथ धाम में भोलेनाथ के दर्शक किए थे। वह लगभग हर साल केदारनाथ शिव शंकर के दर्शन करने जाती हैं। वह कहती हैं कि भोलेनाथ से वह अलग ही जुड़ाव महसूस करती हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.