Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता... Indore Crime News: गर्लफ्रेंड हत्याकांड का आरोपी पीयूष पुलिस के साथ पहुंचा घटनास्थल, बताया कैसे 'पाव...

संत हिरदाराम नगर एवं गांधीनगर जोन में सड़कों पर मवेशियों का डेरा

24

भोपाल। संत हिरदाराम नगर एवं गांधीनगर जोन की अनेक सड़कों पर मवेशियों ने डेरा बना लिया है। सुबह से रात तक एक सड़क से दूसरी सड़क पर घूमते मवेशी, जिनमें बैल एवं सांड भी शामिल हैं, नागरिकों पर हमला कर रहे हैं। हाल ही में बेकाबू सांड ने एक महिला को टक्कर मार दी थी। घायल महिला ने अस्‍पताल में दम तोड़ दिया था। इसके बाद भी जिम्मेदार खामोश हैं।

दरअसल कई गोपालक गाय एवं बैल को दिन के समय सड़कों पर छोड़ देते हैं। इससे सड़कें जाम हो रही हैं। लोग गोमाता को सड़क पर ही रोटी और घास खिलाते हैं, इससे गंदगी हो रही है। परेशान नागरिक लंबे समय से इसकी शिकायत नगर निगम अधिकारियों से कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सांड की टक्कर से लीना खूबचंदानी नामक महिला की मौत हो गई थी। इसके बाद नगर निगम ने सड़कों पर बैठे मवेशियों को पकड़ने का अभियान शुरू किया था लेकिन अब नगर निगम फिर खामोश बैठ गया है।

पार्षद भी नाराज, नहीं हो रही सुनवाई

बैरागढ़ के अलावा गांधीनगर में भी सड़कों पर आवारा कुत्ते एवं मवेशी बैठे रहते हैं। पार्षद भी इस पर नाराजगी प्रकट कर चुके हैं। पार्षद लक्ष्मण राजपूत का कहना है सड़कों पर घूमते मवेशियों से लोग पेरशान हैं। नागरिक इसके लिए हमें दोषी मानते हैं। हम अधिकारियों को कई बार बता चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं होती। गंदगी भी फैल रही है। महापौर परिषद के सदस्य राजेश हिंगोरानी का कहना है कि संबधित अधिकारियों को मवेश पकड़ने के निर्देश दिए गए हैं। जोन के स्वास्थ्य प्रभारी रविकांत औदिच्य के अनुसार मवेशियों को बीच सड़क पर घास खिलाने वालों को समझाइश दी जा रही है। गंदगी फैलाने वालों पर स्पाट फाइन किया जा रहा है। कुछ स्थानों से मवेशियों को पकड़कर कांजी हाऊस पहुंचाया गया है

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.