Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

माता वैष्णो देवी से आई बड़ी खबर…कटरा शहर में टूटा 43 वर्षों का रिकाॅर्ड

42

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के कटरा शहर में पिछले 43 वर्षों में सबसे भारी बारिश होने के कारण भूस्खलन के खतरे को देखते हुए माता वैष्णो देवी मंदिर का नया मार्ग तीर्थयात्रियों के लिए बंद कर दिया गया है।

खराब मौसम के कारण मंदिर के लिए हेलिकॉप्टर सेवा भी निलंबित कर दी गई है। हालांकि, अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि तीर्थयात्री त्रिकुटा पहाड़ियों के ऊपर स्थित मंदिर तक पुराने रास्ते से ही पहुंच सकेंगे।

 माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (SMVDSB) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अंशुल गर्ग ने बताया, “भूस्खलन के खतरे के कारण नए ट्रैक पर यात्रा रोक दी गई है। हालांकि, यात्रा पुराने ट्रैक पर चल रही है।” वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले तीर्थयात्रियों के आधार शिविर कटरा में 24 घंटे में 315.4 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “यह 1980 के बाद से सबसे भारी बारिश है। 31 जुलाई, 2019 को कटरा में 292.4 मिमी बारिश हुई।”

भारी बारिश के कारण आधा दर्जन से अधिक मकान ढहे
वहीं, जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में भारी बारिश के कारण आधा दर्जन से अधिक मकान ढह जाने से बुधवार को चार लोगों की मौत हो गई तथा मलबे के नीचे कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि कठुआ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवदीप सिंह जामवाल की निगरानी में बानी तहसील के प्रभावित गांवों में बचाव अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भारी बारिश की वजह से सुरजन गांव में एक मकान ढह गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि मलबे के नीचे तीन लोगों के फंसे होने की आशंका है। अधिकारी ने बताया कि बानी तहसील के कई अन्य गांवों से भी भारी बारिश के कारण मकान गिरने तथा दो लोगों की जान जाने की खबरें मिली हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.